2018 का तेंदुपता तोड़ाई का पैसा नही मिला, शिकायत करने पर अधिकारी ध्यान देते है...

ग्राम पंचायत-कुकरी बहरा, जनपद पंचायत-पोड़ी उपरोड़ा, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम और उनके साथ है ग्राम वासी शंकर सिंह और बुधराम बता रहे है सन 2018 तेंदुपता तोड़े है जिसे पैसा नही मिला है बताया जा रहा है शंकर सिंह 1580 तथा बुधराम 3900 गड्डी थे जिसका पैसा नही मिला है इस विषय में मुंशी तथा प्रबंध को किया गया है परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये मुंशी तथा प्रबंध एक दुसरें को आरोप लगा रहें है और इसके अलावा बताते है हो सकता है किसी दुसरें के खाते में चला गया है होगा बोलते है ग्रामवासियों का मानना है यह पैसा दिलाया जाय इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर से बात कर तेंदुपता का पैसा दिलाने में सहयोग करें. मुंशी@8305528304. प्रबंधक@7067531090. संपर्क राजू सिंह@9301963887. RK

Posted on: Aug 09, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

मछेरी गना रे... कर्मा गीत-

बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सोनी एक कर्मा गीत सुना रही हैं:
मछेदी गना सेरी-
मछेरी गना सर मचिहा-
मछेरी गना रे-
दे खुची बनसी ला-
दे तो भुजी बनसी ला... (AR)

Posted on: Aug 09, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को क्यों मनाया जाता है, उसके बारे में जानकरी...

ग्राम-कुरुबंजारी, जिला-रायपुर छत्तीसगढ़ से भान साहू के साथ योगेन्द्र कुमार कुमार धुर्वे विश्व आदिवासी के दिवस के बारे में बता है कि हर साल 9 अगस्त आदिवासियों के बहुत ही खास दिन होता है | क्योंकि इस दिन विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है | आदिवासी दिवस को 9 अगस्त को मनाया जाने का फैसला 9 अगस्त 1982 को सयुंक्त राष्ट्र संघ में बैठक लिया गया जो हमारे आदिवासी समाज के लिए बहुत अच्छा सन्देश है और हम लोग एक पर्व के रूप में मना रहे है | 9 अगस्त हमारे लिए खुशहाली का दिन है और पहली बार 9 अगस्त 1995 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया वहीँ से आदिवासी दिवस मनाना शुरू हुआ | ये हम आदिवासी समाज के लिए बहुत अच्छा सन्देश है |

Posted on: Aug 09, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (नन्हा पिकासो)

श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे एक और कहानी जिसका नाम है “नन्हा पिकासो”| कहानी की लेखिका हैं नासिरा शर्मा और इसे अपनी आवाज़ दी है रेडियो कलाकार साथी निहारिका पाण्डेय ने | आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |

Posted on: Aug 09, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगो का इंदिरा आवास 2015-16 में आया था, अभी तक अधुरा पड़ा है, बोलने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...

ग्राम-बागमुंडी पनेडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ अजय कश्यप बता रहे है कि उनके गाँव में 2015-16 में इंदिरा आवास आये थे वो सब 2019-20 में भी अधूरे पड़े है उसके लिए गाँव के लोगो ने सीईओ के पास दो तीन बार गए थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई | उनकी मांग है कि इंदिरा आवास जो अधूरे पड़े है वो बनना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके इंदिरा आवास पूरा बनवाने में मदद करें : सचिव@7697581341, जनपद CEO@9406016702, कलेक्टर@8458956694, सम्पर्क नम्बर@6265850490.

Posted on: Aug 09, 2020. Tags: BOLKAR REPORT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »