गाँव में 4 दिन से लाईट की समस्या है, लोगो को दिक्कते होती है...मदद की अपील-
पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रहे हैं| गांव में लाईट की समस्या है| जिसके कारण लोगो को दिक्कत होती है| 4 दिन ये समस्या बनी है| रात में जहरीले जीवो का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं|दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें :
कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@6232255607.
Posted on: Jul 26, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
जय हो, जय हो भोले भंडारी...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राम कावडे सावन के आगमन पर एक गीत सुना रहे हैं :
भोले की महिमा सबसे प्यारी-
जय हो, जय हो भोले भंडारी-
बन के ब्रम्हा श्रृष्टि रचाये-
विष्णु रूप महा हितकारी-
आप ही हो श्री राम ओ भोले-
भोले की महिमा सबसे न्यारी-
जय हो, जय हो भोले भंडारी...
Posted on: Jul 26, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
एक खेत में मेहनत की आग से...कविता
मालीघाट, जिला-मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक रचना सुना रहे है :
एक खेत में जन्मा था में मेहनत की आग से-
एक खेत में जन्मा था में मेहनत की आग से-
मेहनत की और धरती के सुंदर सुहाग से-
मेहनत की और धरती के सुंदर सुहाग से-
काटा मुझे किसान ने फिर खेत से एक दिन-
मंडी में लाके छोड़ दिया खेत से एक दिन...
Posted on: Jul 26, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR POEM SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कच्ची सड़क के कारण बारिश में कीचड़ होता है, आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम-हटवा, विकासखण्ड-गौरया, जिला-छतरपुर (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं| गाँव में आज तक पक्की सड़क नहीं बनी है| जिसके कारण बारिश में कीचड़ हो जाता है| जिसके कारण लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@7587968200. संपर्क नंबर@9617652699.
Posted on: Jul 25, 2019. Tags: CHHATARPUR MP PROBLEM SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
देश बटोरी नेता आया सबकी आँखों में सपना छाया...कविता-
मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार पुन्य दर्शन शर्मा जी की रचित कविता सुना रहे हैं :
देश बटोरी नेता आया, सबकी आँखों में सपना छाया-
बोले उसने मीठे बोल, उसकी बातो में सब हो गये गोल-
बोला वह राज की बात, पूरे होंगे तेरे सारे कार्य-
घर होगा पके का, पुवा पकोड़ी बच्चे का-
सस्ता होगा सच्चे का, न की ब्रम्हाण, लोभी, लुच्चे का....
