काम किये एक साल हो गये लेकिन पैसा नहीं मिला...कृपया मदद करें-

ग्राम-कुमली, पंचायत-गढ़बेंगाल, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदयाल बता रहे हैं कि उनके पिता हीरा सिंह के नाम से प्रधानमंत्री आवास आया था, जिसके निर्माण में उन्होंने जमुना, सुखधन और राजेश के साथ काम किया था| 1 साल हो गया काम का पैसा नहीं मिला है, उन्होने इस संबंध में सरंपच के पास आवेदन किया, खाता चेक कराया, पैसा नहीं आया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें: (काडेंराम मंडावी) सरपंच@9406090584, (बुधनी मरकाम) सचिव@7587450311. लक्ष्मीनाथ नाग@9131501984.

Posted on: Dec 08, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

मेरा मुल्क, मेरा देश, मेरा ये वतन... देशभक्ति गीत-

ग्राम-बोरगांव, पंचायत-बाग़डोंगरी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से दिनेश्वरी करंगा एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं :
मेरा मुल्क, मेरा देश, मेरा ये वतन-
शांति का उन्नति का प्यार का चमन-
इसके वास्ते निसार है, मेरा मन मेरा तन-
ऐ वतन, ऐ वतन, ऐ वतन मेरा मन-
काल के सारे वादे याद टूटने लगे-
हाथ से जो हाथ है वो छूटने लगें...

Posted on: Dec 08, 2019. Tags: CG DINESHWARI KARNGA NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

सालिक सिलो रिलो दादा...गोंडी गीत-

ग्राम-बोरगाँव, पंचायत-गाबडोंगरी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई आतराम एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
सालिक सिलो रिलो दादा-
आगा बगा डोर वातुर दादा ले-
सीजीनेट लेयोर दादा सीजीनेट लेयोर-
बारा कियेलार वातोर दादा बारा कियेलार-
समस्या तुन ओयोले वतुन समस्या वतुन...

Posted on: Dec 08, 2019. Tags: CG GONDI NARAYANPUR SONG SUKHDAI ATRAM

सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु...गीत-

ग्राम-खड़ीबहर, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से निकिता, मोनिका हेमिका, मीनाक्षी और ख़ुशी एक गीत सुना रहे हैं :
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु-
करते है हम शुरु आज का काम प्रभु-
शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाये हम-
विद्या का वरधान तुमि से पाए हम-
गुरुओं का सत्कार कभी ना भूलें हम-
इनता बनें हम गगन को छू ले हम...

Posted on: Dec 08, 2019. Tags: CG NARAYANPUR SARITA DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

रोजगार गारंटी योजना में काम किये थे, पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम-बोरगाँव, पंचायत-बाग़डोंगरी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से दिल्लो और जिनकर बता रहे हैं, उन्होंने रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत गोदी खोदाई में 20 दिन काम किया था, जिसका मजदूरी का पैसा नहीं मिला है| अपनी समस्या को लेकर उन्होंने पंचायत सचिव और सरपंच के पास शिकायत किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : सचिव@9406792808, CEO@9425263888. संपर्क@7399768808.

Posted on: Dec 08, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »