सड़क नहीं बना है, कीचड़ होने से वाहन नहीं निकल पाते...
ग्राम-मांझी पारा, पंचायत-छिंदावाड़ा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बिनोद नाग बता रहे हैं, गाँव में सड़क की समस्या है, माडल स्कूल से कोकर रास तक सड़क नहीं बना है, बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाता है आने जाने में दिक्कत होती है, वाहन नहीं निकल पाते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें: सरपंच@7724954145, सचिव@8319460709, CEO@7835814506.
Posted on: Nov 22, 2021. Tags: BASTAR BINOD NAG CG DARBHA PROBLEM ROAD
पीड़ितों का रजिस्टर: रिश्तेदार को मुखबीर बता कर मारने की धमकी दी, 2015 से नारायणपुर में रह रहे हैं...
दिनेश कुमार यादव, जो की 2015 से नक्सल हिंसा से पलायन कर नारायणपुर के गुडरीपारा में रहते हैं, बताते हैं कि माओवादी उनके पिता को मारना चाहते हैं। उनका गाँव किलम, ग्राम पंचायत कडेनार, ब्लॉक कोंडागांव, जिला कोंडागांव, छत्तीसगढ़ में है। उनके बड़े पापा का परिवार गांव छोड़ कर उनके बेटे की पढ़ाई के लिए शहर या गए थे, जिस कारण नक्सली उन्हें मुखबीर समझते हैं। उनसे बदला लेने के लिए, माओवादियों ने दिनेश के पिता को मारने की धमकी दी। उनकी गांव में 45 एकड़ जमीन थे, लगभग 100 मवेशी थे व 30-40 बकरियाँ थीं। वो सब कुछ छोड़ कर उनके परिवार को भाग कर नारायणपुर आना पड़ा। उनके पिता रोजी मजदूरी करते हैं। उन्हें सरकार से रु. 10,000 सहायता राशि मिली थी, लेकिन उसके अलावा उन्हें और कोई मदद नहीं मिली है। वे अभी नारायणपुर के बंगलापारा में सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ते हैं। संपर्क नंबर@6381489052
Posted on: Nov 22, 2021. Tags: CG DINESH YADAV GUDRIPARA KADENAR KONDAGAON MAOIST VICTIM NARAYANPUR VICTIMS REGISTER
गांव में किसी को गैस सिलेंडर नहीं मिला है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बेगा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चमारा राम मोहरे बता रहे उनके गांव में किसी को गैस सिलेंडर नहीं मिला हैं, नहीं होने के कारण खाना बनाने में समस्या होती है| इसके लिए कई बार फार्म भरे और कई जगह शिकायत भी कियें लेकिन अभी तक मुफ्त गैस सिलेंडर योजना के तहत लाभ नहीं मिल पाया, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं गैस सिलेंडर दिलाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@9406430857, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 21, 2021. Tags: BASTAR BEGA CG CHAMARA GAS CYLINDEY LOHANDIGUDA PROBLEM RAM
पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के समय 2004 में उनके पति को नक्सलियों ले बुलाकर मार दिए...
ग्राम-गुड़रीपारा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रजोंतिन पति राजू दररो बता रहे हैं सलवा जुडूम के समय 2004 में उनके पति को नक्सलियों ले बुलाकर ले गयें थे, फिर 3 दिन तक रखें फिर मार के कोयलीबेड़ा में ला के रख दियें थे| फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर नारायणपुर में रह रहे हैं, शासन के तरफ से सहयोग राशी डेढ़ लाख रुपयें पैसा मिला था, वे चाहतें है कुछ नौकरी मिलें| अभी उनका कोई सहारा नही हैं, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9301957990.
Posted on: Nov 20, 2021. Tags: CG DISPLACED KILLED MAOIST NARAYANPUR RAJONTIN VICTIM VICTIMS REGISTER
किसी कि याद आती हैं तो मै गुनगुनाता हूँ...गजल-
सेक्टर सी राजनगर, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मारकंडे सिंह एक गजल सुना
रहें हैं:
किसी कि याद आती हैं-
तो मै कुछ गुनगुनाता हूँ-
ना जावें कही आंसू-
किसी से मुस्कुराता हूँ-
वो हैं जो जीत कर हारें-
मै हूँ जो हार कर जीता-
गवाया जिसको फलको ने...(180756) GT

