दूर है किनारा गहरी नदी की धारा...गीत
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं:
दूर है किनारा गहरी नदी की धारा-
कैसे जाओं रे नईयां कैसे जाओं रे-
आया है पहाडा नईयां कैसे जाओं रे-
दूर है किनारा गहरी नदी की धारा...(AR)
Posted on: May 26, 2021. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG
राम वनो को जाता रे माता...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी गीत सुना रही हैं:
राम वनो को जाता रे माता-
रामा वनो को मईया लखन वनो को-
सीता संग ले जाता रे माता-
ले लेरी मईया वस्त्र आभूषण-
माथे पर तिलक लगाता रे माता-
जिंदा रहे तो मईया फेरे ले लेंगे... (AR)
Posted on: May 26, 2021. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG
बिना सद्गुरु के सुमिरन के नही जिवा को करारी है...भजन-
ग्राम-रामनगर , जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गावती मरावी एक भजन सुना रही हैं, जिसका बोल है” | बिना सद्गुरु के सुमिरन के नही जिवा को करारी है ” | अपने गीत संगीत को रिकॉर्ड करने के लिये दिये नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं | (AR)
Posted on: May 25, 2021. Tags: BALRAMPUR BHAJAN CG DURGAVATI MARAVI
कहनी है एक बात हमें इस देश के पहरेदारों से...गीत-
दिल्ली से राजेश पाठक एक गीत सुना रहे हैं:
कहनी है एक बात हमें इस देश के पहरेदारों से-
सम्हल के रहना अपने घर में छिपे हुये गद्दारों से-
ओ भारत माता के बेटो सुनो समय की बोली को-
जो बस्ती में आग लगा दे दूर करो उस टोली को-
जो बापू को चीर गई थी याद करो उस गोली को-
सारी बस्ती जल जाती है मुठ्ठी भर अंगारों से-
सम्हल के रहना अपने घर में छिपे हुये गद्दारों से...(AR)
Posted on: May 25, 2021. Tags: DELHI RAJESH PATHAK SONG
मोर छत्तीसगढ़ के देश मा आगे कोरोना जी...कोरोना गीत-
ग्राम-जयजयपुर, ब्लॉक-जयजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से मानसराम यादव एक छत्तीसगढ़ी कोरोना गीत सुना रहे हैं:
मोर छत्तीसगढ़ के देश मा आगे कोरोना जी-
चीन देश ले आहे कोरोना-
एकर इलाज नई हे जी-
बड़े बड़े वैज्ञानिक फैल हो गये-
मोर छत्तीसगढ़ के देश मा आगे कोरोना जी...(AR)
