मिटटी की घर गिरने की कगार पर है, कृपया प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने में मदद करें...

ग्राम-बाग मुंडी, पनेड़ा (कलार पारा) जिला बस्तर (छातीसगढ़) से जयराम सेटिया बता रहा है प्रधानमंत्री आवास की आवश्कता है, इस समय उनके पास मिटटी का घर है, जो गिरने की कगार पर| उनका कहना है की प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाय जिसे मकान निर्माण कर सके, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबरों पर बात कर प्रधानमंत्री आवास दिलाने में मदद करें. सचिव@7697581341. CEO@9406016702. कलेक्टर@8458956694. संपर्क@6268941716.

Posted on: Aug 10, 2020. Tags: AWASYOJNA SONG VICTIMS REGISTER

हमने उन्ही को गोकुल में उन्ही गौ चराते देखा...गीत-

ग्राम-नौगोई, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से चंदा कुमारी जायसवाल एक भजन सुना रही हैं:
जिन्हें मुनियों के मन में नहीं आते देखा-
हमने उन्ही को गोकुल में उन्ही गौ चराते देखा-
हद नहीं पाते हैं अन हद मै भी योगी जिनकी-
तीर यमुना के उन्हें बंसी बजाते देखा-
जिनको मुनियों के मन में नहीं आते देखा-
हमने उन्ही को गोकुल में उन्ही गौ चराते देखा... (AR)

Posted on: Aug 09, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

हिन्दी पर्यायवाची शब्द...

डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये हिन्दी पर्यायवाची शब्द बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Aug 09, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

एक साल से ट्रांसफ़ॉर्मर नहीं लगा है, लोगो को अँधेरे में रहना पड़ता है...

ग्राम-बिलाई डांड, पंचायत-सेमरदर्री, ब्लाक-मरवाही, जिला-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) से राय सिंह नेटी और उनके साथी बता रहे हैं कि गाँव में लाईट की समस्या हैं, एक साल से ट्रांसफ़ॉर्मर नहीं लगा है, निवासियों ने कार्यालय में इसके लिये शिकायत किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, बन जायेगा बोलकर बात को टाल दे रहे हैं, बिजली नहीं होने से बच्चे पढाई नहीं कर पाते हैं, लोगो को रात में अँधेरे में रहना पड़ता है| सरपंच@7247298100. JE@7354262738, CEO@7693915855. संपर्क नंबर@9131085261. (172987) (AR)

Posted on: Aug 09, 2020. Tags: ELECTRICITY SONG VICTIMS REGISTER

पानी की समस्या से निवासी परेशान हैं, हैण्डपंप लगवाने में मदद करें...

ग्राम-बिलाई डांड, पंचायत-सेमरदर्री, ब्लाक-मरवाही, जिला-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) से सुकमनिया, छतर सिंह, रायसिंह नेटी और रामसिंह टेकाम बता रहे हैं उनके पारा में पानी की समस्या है, इसके लिये निवासियों ने कार्यालयों में आवेदन दिया है लेकिन कारवाही नहीं हो रही है, गोंड पारा में 10 घर हैं, वार्ड क्रमक 4 में आता है, निवासियों का कहना है, हैण्डपंप लग जाने से समस्या हल हो जायेगी इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि पारा में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: सरपंच@7247298100. PHE@9425255062, CEO@7693915855. संपर्क नंबर@7692992306. (172991) (AR)

Posted on: Aug 09, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »