"संविधान की धारा 244(1) को विलोपित कर कंपनियाँ और सरकार आदिवासी जमीने हड़प रही है"...

ग्राम बेहड़वा, जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश से भुवन सिंह चौन्गड़ आदिवासी एकता परिषद के नेता शंकर भाई तडावा से संविधान में आदिवासीयो को दिए गए विशेष अधिकारों के क्षरण के बारे में बातचीत कर रहे हैं । वे बता रहे हैं कि आदिवासियों के लिए संविधान में कई विशेष अधिकार दिए गए है जैसे आदिवासियों की शिक्षा हेतु धारा 46 का सृजन किया गाया है और उनके प्राण के रक्षा के लिए 21 धारा बनायी गयी है और आदिवासियों के स्वप्रशासन के लिए धारा 244(1) का सृजन किया गया है लेकिन अभी धारा 244 (1) है उसको विलोपित कर सरकारे और कंपनिया आदिवासीयो की जमीन को अपना बना रही है जिनके खिलाफ लड़ने की ज़रुरत है भुवनसिंह चौन्गड़@9424063107

Posted on: Dec 03, 2016. Tags: BHUWAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER

मत रो मेरी माँ...मत रो मेरी बहना...कविता

ग्राम जजावल जिला-सूरजपुर छतीसगढ़ से सुखसागर सिंह पावले एक कविता सुना रहे है:
मत रो मेरी माँ मत रो मेरी बहना-
तेरे सूखे चेहरे को देखकर-
मुझे उजार धरती माँ कि याद आती है-
तेरे आंसू भरे नयन देखकर-

दिल बिलखती रोती गोंडवाना माँ कि याद आती है मुझे-
तेरी फटी साड़ी का टुकड़ा देखकर-
दुःख से रोने वाला याद आता है-
तेरा दुःख दर्द से ग्रस्त चेहरा देखकर-
तेरी हड्डी पसली से कंकाल बना तन देखकर-
दुःख कष्ट से भूखे गोंडवाना के कुपोषित बच्चो की याद आती है मुझे-
मत रो मेरी माँ मत रो मेरी माँ...

Posted on: Dec 01, 2016. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

जबही गोपाला चलालन मधुबन में...बिहार से विवाह गीत

मुजफ्फरपुर (बिहार) से इन्दु देवी एक विवाह गीत सुना रही हैं, शादी के बाद जब दूल्हा घर आता है उस समय यह गीत गाया जाता है:
जबही गोपाला चलालन मधुबन में-
ले आई लन सासू के बराई-
एक दिन लाया नवे महिनय बबुआ ओ द्वार में रखली-
छवही दिन छ्ही या राजा जी-
बरही बिना बबुआ बरही घर से वली-
तइयोन कहाँ ले बराई-
एक दिन लाया हो घैला बबुआ ससुराली...

Posted on: Nov 25, 2016. Tags: INDU DEVI SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo( Bluetooth) Radio in Hindi language: 24th November 2016-

Today Sumanlata achla and Narmada Prasad are helping us listen to songs and reports in this latest edition of Bluetooth radio program in Hindi language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Nov 24, 2016. Tags: SONG SUMANLATA ACHLA VICTIMS REGISTER AND NARMADA PRASAD INSAN

फैक्ट्री वाले पुलिस की मदद से जबरदस्ती हमारी जमीन छीन रहे हैं हमें कोई नोटिस भी नहीं दिया है...

उड़ीसा के जिला सुंदरगढ़ के राजगांगपुर ब्लाक के बरपाली गाँव से लिटू मिंज और उनके साथ उपस्थित ग्रामीण आम जनता द्वारा यह बताया जा रहा है कि इस आदिवासी क्षेत्र में सूरज प्रोडक्ट लिमिटेड नामक इंडस्ट्री खुला है जहां पर लोगों के जमीनों पर बे नियम तरीके से अधिग्रहण किये गये है, जो जमीन और घरों से बेघर हो गये है उन लोगों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और साथ ही इंडस्ट्री खोले जाने के कारण हुए प्रदूषण से खेती-बाडी को नुकसान पहुच रहा है | अत: इस समस्या के निराकरण हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अपील कर रहे है | जिला कलेक्टर जी मोबाइल नम्बर 09438399144 आप सभी कृपया उनसे आग्रह करें कि नियम का पालन किया जाए । लिटू@9926197113

Posted on: Nov 24, 2016. Tags: LITU MINZ SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »