सड़क नहीं है आने जाने में दिक्कत होती है अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...

ग्राम पंचायत-बागबेड़ा, तहसील-माकड़ी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मंगलूराम नेताम रोड़ की समस्या से अवगत करा रहे हैं, उनके गाँव में वार्ड क्रमांक 10 में रोड़ नहीं बना है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, बारिस कीचड़ होता है, उन्होंने पंचायत में इसके बारे में आवेदन किया था लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिये वे CGNet के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें : सचिव@7000046796, कलेक्टर@7786242001, 9425598888. संपर्क नंबर@6260296049.

Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG KONDAGAON MANGALURAM NETAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

पारा में हैण्डपंप नहीं होने से दूसरे पारा से पानी लाते हैं...

ग्राम-खैराबड़, पंचायत-खड़कागांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से असानी, शीला, रामदाई और रामदायी बता रही हैं, हैंडपंप की समस्या है पानी लाने के लिये 300 मीटर दूर लाटा पारा से स्कूल पारा जाना पड़ता है इसकी शिकायत उन्होंने सरपंच सचिव के पास किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे CGNet के सभी साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / रामदई दुग्गा@8305394384. सरपंच@9406335548, सचिव@7772819427, PHE@9425593923, कलेक्टर@9425205669, CEO@9425263888.

Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SUKHDAI MATRA

अधिकारी द्वारा रजिस्ट्रेसन नहीं करने पर योजना का लाभ नहीं मिला...

ग्राम पंचायत-चपानी, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से जयनाथ सिंह बता रहे हैं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें 6000 रुपये मिलना था, लेकिन आज तक योजना का किस्त उनके खाते में नहीं आया है, उन्होंने अपने कागजात रजिस्ट्रेसन के लिये सहायक पटवारी के पास जमा किये थे, चेक कराने से जानकारी मिला कि उनका रजिस्ट्रेसन नहीं हुआ है जिसके कारण योजना का पैसा नहीं मिला है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: सहायक सचिव@8839433547, हल्का पटवारी@8839386238. संपर्क नंबर@9340831256.

Posted on: Jan 26, 2020. Tags: ANUPPUR JAINATH SINGH MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

घर में अवैध तरीके से प्रवेश किया और महिला को जान से मारने की धमकी दी...मदद की अपील-

डोंगर कॉलोनी जतरी मोड़, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा वर्मा पिता बृजलाल वर्मा बता रही हैं कि 25 जनवरी 2020 को रात 10 बजे सिब्बू पंडित पिता स्वर्गीय पटियाला उनके घर का छप्पर खोलकर उनके घर में प्रवेश किया और उनके साथ गाली गलौज, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दिया, जिस पर पीडिता ने अपने आस पास के लोगो को मदद के लिये बुलाया और पुलिश सहायता 100 नंबर पर कॉल किया, जब पुलिश घटना स्थल पर पहुंची आरोपी भाग चुका था, उसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की तब पुलिस अधिकारी ने उनका शिकायत लिखने से माना कर दिया, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर उचित कारवाही कराने में मदद करें : SP@7049100455, 8989189063, संपर्क नंबर@9752809781. TI@9589929151.

Posted on: Jan 26, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SONG SUSHMA VARMA VICTIMS REGISTER

किसान निधि योजना के लिये आवेदन किये है लेकिनाज तक नहीं मिला...

ग्राम-कौहा बांधा, पोस्ट-सेमरथर, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से गंगा प्रसाद यादव पिता बहादुरराम यादव किसान सम्मान निधि योजना को लेकर अपनी समस्या बता रहे हैं किसान निधि योजना में उन्होंने दिनांक 01-07-2019 को रजिस्ट्रेसन कराया था, रजिस्ट्रेसन नंबर CG228704389 है जो खाता अभी एक्टिव है, उनके साथ जिन लोगो ने भी रजिस्ट्रेसन कराया था उन्हें योजना का लाभ मिला है लेकिन गंगा प्रसाद को आज तक किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर किसान निधि योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: पटवारी@9977719861. संपर्क नंबर@8224802162.

Posted on: Jan 25, 2020. Tags: CG GANGA PRASAD YADAV MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »