वनांचल स्वर: लोग सल्फी को नशे के रूप में उपयोग करते हैं, अधिक पीने हानिकारक है...

ग्राम-कराठी, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीर सिंह पद्दा जी सल्फी के उपयोग के बारे में बता रहे हैं। कुछ लोग सल्फी को नशे के रूप में उपयोग करते हैं। अधिक सेवन करने से यह हानिकारक हो जाती है। गर्मी के समय में इस पेय पदार्थ को उत्तम माना जाता है।

Posted on: Mar 05, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRSINH PADDA

वनांचल स्वर: आने वाले पीढ़ी को फल, फूल और शुद्ध हवा मिल सकेगी...

ग्राम-कन्हारपुरी, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संजय कुमार सोरी बता रहे हैं कि ग्राम मोदे में जब उनका आना हुआ था, तो उस समय पूरा इलाका जंगल था। रोड, पुलिया और टावर जैसा कुछ नही बना था। पूरे गांव का एक ही स्कूल था। वहां रोड बहुत खराब था तो चलना भी बहुत मुश्किल होता था। वह 22 साल से इस गांव में रह रहे हैं। अभी गांवों में बहुत बदलाव आ चुका है और गांव के लोगों ने सोचा कि उनको जंगल की सुरक्षा करना चाहिए। बच्चों को हर पेड़ के बारे में बताते है ताकि आगे चल कर वह लोग भी अपने जंगल की सुरक्षा करें। गांव वाले बच्चों को बीज दिखाते हैं। हर साल बच्चों का ग्रुप बना कर वृक्षारोपण करते हैं और उत्सुकता एवं खुशी से पौधे लगाते हैं। ऐसा करने से उनके आने वाले पीढ़ी को फल, फूल और शुद्ध हवा मिल सकेगी। अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9407602369. (185730) GT

Posted on: Mar 05, 2021. Tags: CG KANKER SANJAY SORI VANANCHAL SWARA

स्वास्थ्य स्वर : प्रति रोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी प्रति रोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सौप 10 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम, पिपली 10 ग्राम, लौग ढाई ग्राम, बड़ी लाइची ढाई ग्राम, छोटी लाइची ढाई ग्राम, दाल चीनी ढाई ग्राम, जय फल ढाई ग्राम, जावत्री ढाई ग्राम, तुलसी पत्ती 10 ग्राम, इस सबको साफ कूट पिस कर चूर्ण बना ले और इससें 2 कप पानी में उबाले जब 1 कप बच जाए तो उससें खाली पेट में दिन में 2 बार सेवन करने से लाभ हो सकता है| ठंठी से बचे, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399. (167322) GT

Posted on: Mar 05, 2021. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR

वनांचल स्वर: पहाड़ो पर स्थित किले और वन संपदा की जानकारी...

ग्राम-हिंदुबिना पाल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) शेर सिंह आँचला जी गुट्टा नामक गाँव है, जहां पर कटे हुए पेड़ो के अवशेष हैं, जिनको देखकर लगता है वहां बहुत सारे पेड़ होंगे। और वहां प्राचीन समय पर सभ्यता के होने का अंदेशा है। इसी की सीमा क्षेत्र में एक पहाड़ भी है, जिसे गुट्टा मुटा नाम से जाना जाता है। राजनांदगांव जो महाराष्ट्र की सीमा पर है, पूरी जगह चट्टान नुमा है। पहाड़ भी बहुत संकीर्ण है। जब हम अगस्त महीने में सांस्कृतिक समारोह में गए थे। वहां जो पहाड़ी है वहां माता का मंदिर है, मंदिर में जामे के लिए सीढ़ीनुमा रास्ता बनाया गया है। आदिवासी लोग सीधे होते हैं, लेकिन जैसे जैसे परिवर्तन हो रहा है लोग भी आपराधिक प्रवृत्ति के हो रहे हैं। पर्यटन स्थल के रूप में भी यह जगह जानी जाती है। किनारकोटा नामक जगह भी साथ में ही है, और अबूझमाड़ भी सटा हुआ है। और यहां देवी का भी मन्दिर है। (185508) GT

Posted on: Mar 05, 2021. Tags: CG KANKER SHER SINGH ACHALA VANANCHAL SWARA

स्वास्थ्य स्वर : हाथी पाँव रोग का औषधीय प्रयोग-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल हाथी पाँव रोग का औषधी के प्रयोग के बारे में बता रहे हैं, आक की जड़ को कांजी के साथ पीसकर लेप बना ले इससें अत्यधिक लाभ होता है|2 बलियारी कंघी मूल चूर्ण और दूध के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| हंजी, पिपली, पाठा, छोटे कटेरी, चित्रक मूल, जीरा, नागर मोठा इन सबको मिलाकर चूर्ण बना ले और गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015. (184277) GT

Posted on: Mar 05, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIA

« View Newer Reports

View Older Reports »