हैण्डपंप नहीं है पानी के लिये दूर जाना पड़ता है...

ग्राम-गुमता, ब्लाक-जावा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रवि आदिवासी बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की समस्या है, हैण्डपंप नहीं है पानी के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, उनका कहना है उनके बस्ती में एक हैण्डपंप लगा देने से पानी की समस्या हल हो जायेगी, वे विकलांग हैं जिससे दूर जाकर पानी लाने में दिक्कत होती है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि उनकी समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8690621522. PHE ठेकेदार@7047603066.

Posted on: Jan 29, 2020. Tags: MP PROBLEM RAVI ADIVASI REWA SONG VICTIMS REGISTER

5 वर्ष से आवेदन दे रहे हैं विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है...

ग्राम-गरावण्ड, पंचायत-नावमुंजमेटा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बेयहे और मोडी मंडावी बेयहे समस्या बता रही है कि उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है पांच वर्ष हो चुके हैं इसके लिये आवेदन करते हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर विधावा पेंशन दिलवाने में मदद करे : सरपंच@9407659004, सचिव@9407603560, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@7067497327.

Posted on: Jan 28, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SANBATI DUGGA

आवेदन करते हैं लेकिन शौचालय नहीं बन रहा है...

ग्राम-पेदाकुर्ती, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मडकाम मिरमल बता रहे हैं उनके घर में शौचालय नहीं बना है शौचालय बनवाने के लिये कई बार सरपंच सचिव के पास निवेदन किये लेकिन आज तक शौचालय नहीं बना हैं उनका नाम राशनकार्ड में हैं वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर / मडकाम मिरमल@7587441170. सहायक सचिव@7879114414, CEO@9424270014, कलेक्टर@7864284002.

Posted on: Jan 28, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

भूमि पट्टा के लिये आवेदन करते हैं लेकिन आज तक पट्टा नहीं मिला...

ग्राम-इरवेंडी कोत्तानार, पंचायत-इरवेंडी, तहसील-बूर्गमपाड, जिला-भद्राद्री कोत्तगूडम (तेलंगाना) से कोरम रमेश बता रहे हैं कि वे लोग छत्तीसगढ से आये हैं और वहां 15 साल से रह रहे हैं 20 परिवार निवास कर रह रहे हैं आज तक उन्हें भूमि पट्टा नहीं मिला है जिससे कई प्रकार की परेशानी होती है इस समस्या के लिये कलेक्टर, PO के पास आवेदन करते हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PO@9490957735. संपर्क नंबर@7901418312.

Posted on: Jan 28, 2020. Tags: PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

गाँव में सड़क नहीं बना है जिससे आने जाने में दिक्कत होती है...

ग्राम पंचायत-बागबेड़ा, तहसील-माकड़ी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मंगलूराम नेताम रोड़ की समस्या से अवगत करा रहे हैं, उनके गाँव में वार्ड क्रमांक 10 में रोड़ नहीं बना है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, बारिस कीचड़ होता है, उन्होंने पंचायत में इसके बारे में आवेदन किया था लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिये वे CGNet के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें : सचिव@7000046796, कलेक्टर@7786242001, 9425598888. सरपंच@6260254970. संपर्क नंबर@6260296049.

Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG KONDAGAON MANGLURAM NETAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »