स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार और परहेज-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम की छाल 100 ग्राम, हल्दी 100 ग्राम, चिरायता 100 ग्राम, दारु हल्दी 100 ग्राम, लाल चंदन 100 ग्राम, हरण 100 ग्राम, बहेरा 100 ग्राम, आंवला 100 ग्राम, अडूसा की पत्ती 100 ग्राम लें| सभी को साफ़ पर चूर्ण बना लें| उसके बाद 4 लीटर तीली के तेल में सभी को धीमी आंच में उबालें| जब सभी जल जाये तो ठण्डा कर, छानकर सुरक्षित रख लें| दिन में दो बार रोग ग्रषित स्थान पर लगायें, लाभ हो सकता है| भोजन में बैगन, चना, मटर, उड़द की दाल, मसूर, गुड़ सेम का उपयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 23, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नाग केशर 50 ग्राम, बछ 25 ग्राम, रसोत 25 ग्राम, हरण घी में भुनी हुई 50 ग्राम, गेंदा की सूखी पत्ती 50 ग्राम ले| सभी को साफ़ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण पानी, मठा या छाछ के साथ दिन में दो बार भोजन के बाद सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| पर्याप्त नींद लें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 23, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

गांव में हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...मदद की अपील-

ग्राम-पेरमारास, पंचायत-छिंदावाडा, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हेमाराम बघेल, संतुराम बघेल, मोतीराम कुंजाम और कुमाराम बघेल बता रहे हैं | उनके गांव के वार्ड क्रमांक 3 में पानी की समस्या है| वार्ड में 62 माकान है| वे लोग एक किलोमीटर दूर झरने से पानी लाते हैं| गांव में जो हैण्डपंप लगा है| उससे लाल पानी निकलता है| उन्होंने अपनी समस्या को ग्राम सभा और विधायक के पास रखा लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर (मोतीराम कुंजाम)@6264686570. सरपंच@8719029246, सचिव@9406400446, CEO@7861287306, PHE@6261717578.

Posted on: Apr 22, 2019. Tags: CG DARBHA JAGDALPUR KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

ए ददा चिक डोंडी, डोंडी नगर कांदा...गीत-

जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मीनाथ कश्यप एक गीत सुना रहे हैं :
चिक डोंडी, डोंडी नगर कांदा-
ए ददा चिक डोंडी, डोंडी नगर कांदा-
लसा ते लसा ददा मनगा चो लसा-
गांव के चडोंनिजा का डोंगरी ताने बसा-
पलाके चिक डोंडी, डोंडी नगर कांदा-
ए ददा चिक डोंडी, डोंडी नगर कांदा...

Posted on: Apr 22, 2019. Tags: BHAN SAHU CG JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

10 साल से स्कूल का भवन सुधार के लिये पड़ा है, आवेदन करने पर कोई ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-तोपर, पंचायत-मौली पदर, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मायाराम नाग बता रहे हैं| उनके गांव में स्कूल के लिये 10 साल से भवन बना हुआ है| लेकिन कुछ कमी होने के कारण आज तक उसमे पढाई नहीं हो रही है| भवन सुधार के लिये राशि स्वीकृत हुई थी| लेकिन काम नहीं किया गया| पैसे का गबन कर दिया गया| स्कूल में 30 बच्चे हैं| सभी को सांस्कृतिक भवन में पढाया जाता है| उन्होंने भवन सुधार के लिये सरपंच, ग्राम सभा में आवेदन दिया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल करने में मदद करें : सरपंच@7049848611, कलेक्टर@07782222693. संपर्क नंबर@7587361407.

Posted on: Apr 22, 2019. Tags: CG DARBHA JAGDALPUR MAYARAM NAG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »