घरो में बिजली नहीं पहुंची है लेकिन बिल पहुंचने लगा है...
खुर्सीपार, पंचायत-बांद्र्बारी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक सिंग पर्ते बता रहे हैं
उनके गाँव के वार्ड नंबर 18 में 2 साल से बिजली के पोल लगे हैं लेकिन किसी के घर में बिजली नहीं लगा है और बिजली बिल आना शुरु हो गया है, 9 माह से लोगो के घरो में बिजली बिल पहुंच रहा है, गाँव में लगभग 35 घर है लोग परेशान हैं, गाँव अंधेरे में गुजर बसर करता है और ऊपर बिजली बिल देना पड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@9584416636, सरपंच / मुन्ना मरकाम@9174891313, बिजली विभाग@9425085181, 9399217006. संपर्क नंबर@9098426768.
Posted on: Jan 30, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SONG TRILOK PARTE VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड और आधार कार्ड बनवाने के लिये आवेदन देते हैं लेकिन काम नहीं होता...
ग्राम-मोरोसकोडो, पंचायत-आमगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बोधन वडडे बता रही हैं उनका आधार कार्ड और राशन कार्ड नहीं बन रहा है, बनवाने के लिये उन्होंने संबंधित विभाग में आवेदन किया, लेकिन काम नहीं हो रहा है, तीन वर्ष से समस्या बनी है इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियो से अपील कर रही हैं कि अधिक से अधिक अधिकारियों से बात कर आधारकार्ड और राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : सरपंच/ सुनील करंगा@7587196629, सचिव / शशि राठौर@7587002274, कलेक्टर@9425263888, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@7036718310.
Posted on: Jan 29, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM RANJEET MANDAVI
गाँव में पानी की समस्या है हैण्डपंप लगवाने में मदद करें...
ग्राम-खैराहा, पंचायत-कोटा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बसंत कुमार आदिवासी बता रहे हैं उनके पारा में पानी की समस्या है वे दूर से साईकिल से पानी लाते हैं, जिससे कारण उन्हें समस्या होती है, लोग परेशान है इसलिये वे सभी सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पारा में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : PHE ठेकेदार@7047603066, संपर्क नंबर@8349223867.
Posted on: Jan 29, 2020. Tags: BASANT KUMAR ADIVASI MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
पारा में आंगनवाड़ी केंद्र नहीं है बनवाने में मदद करें...
ग्राम-पैदाकुर्ती, पंचायत-मनिकोंटा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से माडवी लकमा, माडवी चिन्ना, माडी पद्दा बता रहे हैं, उनके गाँव में आंगनवाड़ी नहीं हैं 20 परिवार वहां निवास कर रहे हैं, बच्चो को दूर आंगनवाडी जाना पड़ता है, बारिश के दिनों में बच्चे नहीं जा पाते हैं, उनका कहाँ है सुमेर पारा में एक आंगनवाड़ी होना चाहिये जिससे वहां के बच्चो को दूर जाना न पड़े इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर सुमेर पारा में आंगनवाड़ी बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9391268705, सहायक सचिव@7879114414, CEO@9424870014, कलेक्टर@7864284002.
Posted on: Jan 29, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी की समस्या लोग नाले का पानी उपयोग करते हैं...
ग्राम-वीरपुर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुबुद्धि देवी आदिवासी बता रही हैं उनके गाँव में पानी की समस्या हैं, जिसके कारण उन्हें नाले का पानी उपयोग करना पड़ता है, जिससे लोग बीमार पड़ जाते हैं, उनके गाँव से हास्पिटल 20 किलोमीटर दूर है, जिससे जाने में भी दिक्कत होती है इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9179241525. PHE ठेकेदार@7047603066.
