फुल गजरा ओ दाई बर, फुल गजरा...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम गारे, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से सन्नू सिदार और उनके साथ है पुष्पाकर भारती छत्तीसगढ़ी भक्ति गीत सुना रहें है-

फुल गजरा ओ दाई बर, फुल गजरा-
गुथौँ महामाई के बर, फुल गजरा-
काहेन फूल के गजरा, अव काहेन फूल के हार-
काहेन फूल के माथे मकुटिया, सोला हो सिंगार-
माइ बर फूल गजरा ओ दाई बर फुल गजरा-
गुथौँ हो मालिन के अंगना, फुल गजरा-
चंपा फूल के गजरा, चमेली फूल के हार-
केवटी फूल के माथे मकुटिया, सोला हो सिंगार-
माइ बर फूल गजरा ओ दाई बर फुल गजरा-
गुथौँ हो मालिन के अंगना, फुल गजरा...

Posted on: Aug 11, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-छाछ्न पहरी, अम्बागढ़ चौकी, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से दामनी साहू छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही है-

अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार-
इँदिरावती हा पखारय तोर पईयां-
महूं पांवे परंव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया-
सोहय बिंदिया सहीं, घाट डोंगरी पहार-
चंदा सुरूज बनय तोर नैना-
सोनहा धाने के अंग, लुगरा हरियर हे रंग-
तोर बोली हावय सुग्घर मैना-
अंचरा तोर डोलावय पुरवईया-
महूं पांवे परंव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया-

Posted on: Aug 11, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अचानक पेट में दर्द होने का घरेलु उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से केदारनाथ पटेल स्वास्थ्य से संबधित जानकारी दे रहें है, अचानक पेट में दर्द होने का घरेलु उपचार बता रहा है एक चुटकी बेकिंग सोडा और आधा चम्मच अजवाइन इन दोनों को मिश्रण करें या घोल बना ले और जिस व्यक्ति का पेट में दर्द है उसे पिलाए लगभग पांच मिनट के अन्दर पेट का दर्द समाप्त हो जायेगा|संपर्क@9826040015.

Posted on: Aug 11, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

राशनकार्ड निरस्त कर गया है, शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नही, कृपया मदद करे...

ग्राम पंचायत-बोर्सरा, पोस्ट-बोर्सरा, जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ़) वार्ड क्रमांक 11 रविन्द्र कुमार साहू नेत्रहीन 100% बता रहा है राशन कार्ड से जुडी समस्या ग्राम पंचायत के माध्यम से राशनकार्ड निरस्त कर दिया गया है नाम काट दिया गया है जो सचिव के द्वारा बोला गया की दूसरा राशनकार्ड हरे रंग का बनाया जाएगा इसलिए इस राशनकार्ड को निरस्त करना पड़ेगा इस समय राशन नही मिल रहा है सचिव सरपंच से जानकारी के लिये बोलने पर बोलते है अभी नही बना रहे है, राशनकार्ड जबकी दुसरें लोगो का 2000 रिश्वत बनाया जा रहा है इस समय भी बनाया जा रहा है राशन कार्ड इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें है दिए फ़ोन नंबरों पर बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करें. सचिव@ 9344002687. सरपंच@9755725144.

Posted on: Aug 10, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

नही मिला एलपीजी गैस कनेक्शन का लाभ शिकायत की कोई सुनवाई नही, कृपया मदद करे...

ग्राम-बुल्लिपारा, पंचायत-कोड़ेनार 3 जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी और उनके साथ है संनको, कस्तुरे राम सहित समस्त ग्रामवासी बता रहें है, उज्ज्वला योजना इस योजना के तहत, अगले 3 वर्षों में 1600 रुपये प्रति कनेक्शन के समर्थन के साथ बीपीएल परिवारों को 5 करोड़ एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे| लेकिन शहर से दूर गांवों में आज भी इस प्रकार की योजनाओं से वंचित है. इस विषय में ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को शिकायत किया गया परन्तु उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फोन नंबरों से बात कर एलपीजी गैस कनेक्श दिलाने में मदद करें. सचिव@9407642538. CEO@9406016762. कलेक्टर@8458956694. संपर्क@6264989337.

Posted on: Aug 10, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »