सीजीनेट में रिपोर्ट करने के बाद अधिकारी आए थे, आश्वासन दिया पर अब तक कुछ नहीं हुआ है...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की बड़ी दिक्कत है और सभी तरफ प्रयास करके हारने के बाद उन्होंने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था और उसके बाद अधिकारी भी आये थे और जांच करके आश्वासन दिया था कि बरसात कटने के तुरंत बाद बोर हो जायेगा लेकिन पूरा बरसात निकल गया और अब थोड़े दिन में ठण्ड जाकर फिर गर्मी आ जाएगी फिर भी अभी तक बोर नहीं किया गया है| जिला कलेक्टर@9893509012, S.D.M.@09424166557, P.H.E. विभाग@9424257566 वे अनुरोध कर रहे हैं कि सीजीनेट सुनने वाले साथी इन नम्बरों पर बात करके कृपया बोर करवाने में मदद करें | कैलाश पोया@9575922217
Posted on: Dec 26, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग २०१४ में नरेगा के लिए ३५ दिन चेक डैम निर्माण का काम किये थे, उसका पैसा अभी भी नहीं मिला है...
ग्राम पुटा, पोस्ट नान्दमाली, थाना दरिमा, विकासखंड लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ से तेजलाल सिंह बता रहे है कि उनके पड़ोस के ग्राम केरपानी में महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना के तहत 2014 में कुल 35 दिन हम महिला-पुरुष मजदूर मिलकर डेम निर्माण कार्य में मजदूरी किये थे जिसका मजदूरी भुगतान अब तक भी नहीं किया गया है जिसकी शिकायत करने पर बोलते है कि आप लोगों के खाते में पैसा नही आया है पर हमें शक है कि उस पैसे का उपयोग शौचालय बनाने में कर लिया गया है अत: इस समस्या से निदान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है ग्राम पंचायत सचिव मोबाइल नम्बर 09479235988. तेजलाल@9575594856
Posted on: Dec 25, 2016. Tags: SONG TEJLAL SINGH VICTIMS REGISTER
कंपनी ने धान का बीज हमें बेचा जिसका अंकुरण नहीं हुआ, कृपया मुआवजा दिलाने में मदद करें...
ग्राम-देवरी,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया के साथ ग्राम पखनी के साथी प्रेम सिंह बता रहे हैं कि सूरज क्राप्ट साइंस कम्पनी से धान का बीज लिए थे उसका रोपा आज तक नहीं फूटा ऐसे बहुत से किसान है जिन्होंने बीज लिया था और उनका धान का रोपा नहीं फूटा और कुछ किसानो ने उधारी में बीज लिया था उनसे भी पैसे मांग रहे हैं इन लोगो का कहना है कि जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा राशि मिले | दुकानदार हीरालाल@9754225359, ऑफिसर चन्द्रिका कुशवाह@9977025140, सेल ऑफिसर अभिनव मिश्रा@8120903131, ब्रांच मैनेजर रायपुर अर्जुन पंडित@8889186889, सीजीनेट सुनने वाले साथी कृपया इन नम्बरों पर बातचीत करके इनको मुआवजा राशि दिलाने में मदद करें | कैलाश पोया@9575922217
Posted on: Dec 24, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के पानी में अधिक फ्लोराइड होने से सभी बीमार पड़ रहे हैं पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है...
हमारे गाँव के पानी में अधिक फ्लोराइड है जिससे सभी बीमार पड़ रहे हैं । दांत खराब हो रहे हैं । हम सभी कई सालों से इसके बारे में प्रशासन से अनुरोध कर रहे हैं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है बता रहे हैं ग्राम-कुशमाल,पोस्ट-तेंदूपट्टी, जिला-नुआपाड़ा (उड़ीसा) से क्षीरसिन्धु सगरिया। वे बता रहे है कि उनके गाँव में करीब तीन हजार जनसँख्या है और वहां पर 24 नल कुवा है और उनमे पानी में फ्लोराइड अधिक है,और उसको पीने से लोगो को बहुत सी बीमारियाँ हो रही है इसके लिए इन्होने अधिकारियो के पास कई बार शिकायत किया है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है| BDO@9437328366, RWS अधिकारी@9777461464, सगरिया@9937371553
Posted on: Dec 24, 2016. Tags: KHIRSINDHU SAGARIYA SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी नाम उदय को जागृत करबो रे...आदिवासी जागृति गीत
ग्राम-चारपानी, विकासखंड-अमरपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से हिन्दुलाल परस्ते एक आदिवासी उदय प्रेरणा गीत सुना रहे है:
ओ-ओ-ओ हाय हमतो जागृति करबो यार-
आदिवासी नाम उदय को जागृति करबो रे-
आदिवासी पिछड़ी जाति आज कहने वाले-
भैया आज कहने वाले-
आज के क्षण कर चलो न भाई-
सबको जागृत करना है-
हम तो जागृत करबो यार...
