उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा...कविता-

ग्राम पंचायत-बाघनपाल, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम के साथ में कक्षा 11वीं की छात्रा कुमारी शांति मौर्य एक कविता सुना रहीं हैं:
उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा-
उठो उठो नई संदेश दे रही दिशा-दिशा-
खिले कमल और अरुण तरुण प्रभात मुस्कुरा रहा-
गगन विकास का नवीन साज है सजा रहा-
उठो चलो बढ़ो समीर शंख है बजा रहा-
भविष्य सामने खड़ा प्रशस्त पथ बना रहा...

Posted on: Aug 27, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

शाम सुबहें के हवा को सेवन करे सुजान...भजन गीत-

ग्राम-सरइ, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहें है :
शाम सुबहें के हवा को सेवन करे सुजान-
माथे मुख छवि बढ़े, बुध्दि होत बलवान-
सुबह-शाम की वह, लाखों का दवा-
अच-रज भाई जी, राम तोरे रचना है...

Posted on: Aug 27, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : फेफड़े में पानी भरना इस रोगों उपयोग...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल फेफड़े में पानी भरना उसका रोग उपयोग बता रहे हैं, पहला उपचार : बिजली के द्वारा संचालित होने वालीं ‘नीबूलेजर’ बिजली से लगाकर वह से निकलने वालें पानी की तरह भाप (वाष्प) उसे छाती (सीना) में सेकाई करें फेफड़े में पानी भरनें वाली रोग में आराम मिलता हैं. दूसरा उपचार : खाना बनाने जो कुकर होता है, उसके सिटी को निकाल कर उसमें पाइप लगायें और उसी के माध्यम से छाती (सीना) में सेकाई करें इस प्रकार से फेफड़े में पानी भरनें वालीं समस्या से निदान पा सकतें है अधिक जानकारी ले लिए संपर्क करें : संपर्क@9826040015.

Posted on: Aug 27, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

पटेलपारा से दरभा जाने के लिए रोड नहीं आने जाने की बहुत समस्या होती है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नही

ग्राम-मांदरकोंटा (पटेलपारा) पंचायत-चिडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव की महिला फूलमती कवासी बता रहीं है कि उनके पटेलपारा से दरभा जाने का रास्ता हैं जो जंगल से हो कर गुजरता है वहां पर रोड नही होने के कारण लोगों को 6 किलोमीटर दुरी से घूमकर जाना पड़ता है, यह रास्ता वन विभाग के अंतर्गत आता है रोड बनवाने के लिए गाँव के लोगो ने पंचायत में शिकायत किये थे लेकिन रोड़ को नही बना रहें है, इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है कि दिए गयें फ़ोन नम्बरों में बात करकें रोड बनवाने में मदद करें : सरपंच@7587192295, CEO@7835814506. संपर्क नम्बर@7647939564. (173913)

Posted on: Aug 27, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

मोर अंगना आसन धारी ओ माँ...भजन गीत-

पोस्ट-फुनगा, थाना-भालूमडा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या ढोलक वादन से भजन सुना रहें हैं-
मोर अंगना आसन धारी ओ माँ-
अरे ढिग धारे अंगना लिपाहू अउ चौक पुराऊ-
कंचन कलश जला दे माँ-
मोर अंगना आसन धारी हो ओ माँ...

Posted on: Aug 26, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »