दोनों पक्षों से बात करने से हिंसा खतम हो सकती है...(गोंडी में)

ग्राम+पंचायत-मुतेंनपाल ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से मोतीराम पोयाम उनके विचार रख रहे है कि बस्तर में हो रही हिंसा को कैसे रोका जाए गोंडी में बता रहे है कि बस्तर में जो हिंसा चल रही है वो लड़ाई से नहीं हो सकती उसके लिए दोनों पक्षों से बात करना चाहिए तभी शांति आ सकती है ऐसा उनका कहना है | संपर्क नम्बर@9406344921.

Posted on: Aug 27, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : फेफड़ों के रोग में फेफड़ो में पानी भरना उसका उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आज हम लोगो को फेफड़ों के रोग में फेफड़ो में पानी भरना उसका उपचार बता रहे है,
फेफड़ों में पानी भरना पर उपचार : जंगली जानवर सांभर का सिंग का भस्म, मकर ध्वज भस्म, गोदंती भस्म को एक चम्मच शहद मिलाकर खाने से फेफड़ों में पानी भरनें में आराम मिलता है किडनी की रोग का घरेलू उपचार : प्याज का रस 6 चम्मच, लहसुन का रस 2 चम्मच, नीबूं का रस 6 चम्मच, मुली का रस 6 चम्मच और 1 चम्मच शहद मिलाकर सुबह-शाम खाना खाने के बाद सेवन करनें से किडनी रोग में आराम मिलता हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Aug 27, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में आज तक बिजली नहीं लगा है, शिकायत करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते है...

ग्राम-भण्डरी महू, पंचायत-ककालगुर, विकासखंड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी भीमा बारसे बता रहें है कि उनके गाँव आश्रित पारा बैडरूमौ और बोदावाडा में अभी तक बिजली नही आई हैं यह गाँव पंचायत मुख्यालय से 12 किलोमीटर दुरी पर स्थित है इस गाँव में लगभग 120 घरों की बस्ती है और बिजली की समस्या को लेकर बिजली विभाग में आवेदन भी दिए है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहें है कि दिए गयें अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर बात करके गाँव में बिजली लगवाने में मदद करें : सचिव@9340481181, CEO@7835814506. संपर्क@9131339399. (173903) RK

Posted on: Aug 27, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद मेरा सौर ऊर्जा प्लेट लग गया है...

ग्राम-मटनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से रमेश यादव बता रहे है कि उनके गाँव में पीने योग्य पानी नही था आयरन वाला पानी था और सिंचाई की बहुत समस्या थी | सौर ऊर्जा के माध्यम से सिंचाई के लिए स्टाप डेम में पम्प लगाना चाहते है | उसके लिए उन्होंने 2019 में 5000 हजार रूपये जमा भी किये थे | एक साल हो गया था उनका सौर ऊर्जा पम्प नहीं लग रहा था तो उन्होंने जुलाई महीने में सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से अभी अगस्त महीने सौर ऊर्जा प्लेट लगा दिए है और मोटर पम्प भी चालू हो गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है : संपर्क नम्बर@9406358366. समस्या ID (171505)

Posted on: Aug 27, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

प्रभू का साथ धन्यवाद करूँगा...यीशु गीत-

ग्राम मांदरकोंटा, पंचायत-चिडपाल, तहसील-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सनोती कावड़े और उनकें साथ है पार्वती जो एक यीशु गीत सुना रहीं हैं:
प्रभू का साथ धन्यवाद करूँगा-
उसके संग दिन सदा रहूँगा-
साथ चलूँगा मैं जय जरुर पाउँगा-
प्रभू का साथ धन्यवाद करूँगा...

Posted on: Aug 27, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »