चुटकुला
संदीपराम और मिनी नाम के दो व्यक्ति थे| एक बार मिनी बोला भाई क्या आप बिना खाना खाये रह सकते हैं?
संदीप ने जवाब दिया नहीं| एसे तो कोई नहीं रह सकता है|
मिनी ने जवाब दिया| मैं रह सकता हूँ|
संदीप बोला कैसे ? मिनी बोला नास्ता कर के | (AR)
Posted on: Mar 08, 2021. Tags: CG CHUTKULA MUKESH RAJPUT MUNGELI
जवानी अपन के बिगड़ावाना...यीशु गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या कलको एक गीत सुना रही है:
जवानी अपन के बिगड़ावाना-
सिंगरावा यीशु कर प्यार में-
सन चर अभिलाषा बिगड़ाती है – प्यारो तेरी जवानी को-
जवानी अपन के बिगड़ावाना-
सिंगरावा यीशु कर प्यार में...(GM)
Posted on: Mar 08, 2021. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KALKO YESHU GEET
मेरा राशन कार्ड नहीं बना है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती है, कृपया मदद करें...
जेलवाडा शिविर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मोनिका मरावी साथ में मुनिया कवासी बता रहे हैं कि 2005 में सलवा जुडूम के कारण तुलनार गांव छोड़कर जेलवाडा शिविर में आकर रह रहे हैं| उनका राशनकार्ड नही बना है, मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं| इसके लिए उन्होंने नगर पालिका में आनेदन किया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करें : नगरपालिका का संपर्क@6260414371, नगर पालिका अध्यक्ष@6260714410, संपर्क@9770731762.
Posted on: Mar 08, 2021. Tags: BIJAPUR CG MUNIYA KAWASI RATION CARD PROBLEM
डगर कर भूडू में सोने गेंदा फुले...लोकगीत-
ग्राम-सकलपुर, पोस्ट-सोनगारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)से शिवलाल मानकपुरी गीत सुना रहे हैं:
डगर कर भूडू में सोने गेंदा फुले-
सोने गेंदा नई फुले महादेवा झूले-
बॉस पतई रट-पट हमला देईहा झट-पट-
उदुम झुरी कौया लोरे झुरी-
हालू-हालू बिदा करिहा जाएक बाड़े दुरी-
डगर कर भूडू में सोने गेंदा फुले...(184385) GT
Posted on: Mar 08, 2021. Tags: CG LOKGEET SHIVLAL MANIKPURI SURAJPUR
वनांचल स्वर: वनों और जीव जंतुओ के संरक्षण के लिये प्रयास होना चाहिये...
ग्राम-दमकसा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से निवासी शेरसिंह आँचला बता रहे हैं कि कोयलीबेड़ा गाँव पखांजुर तहसील के अंतर्गत आता है| गाँव के पास से मेढ़की नदी गुजरती है| उसी के पास घोड़ा बेड़ा गाँव है जहाँ पर सागौन के पेड़ पाये जाते हैं| घोड़ा बेड़ा के आगे भामराकोट पहाड़ी है जहाँ पर कुरसेल जल प्रपात है जो एक सुंदर जगह है| वहां पर कई तरह के जानवर पशु, पक्षी पाये जाते थे लेकिन अब वनों की कटाई और उत्खनन आदि के कारण ये सब ख़त्म होते जा रहे हैं इसलिये इनके संरक्षण के लिये प्रयास होना चाहिये |
