प्रधानमंत्री आवास के लिए किये आवेदन, नही मिला कृपया मदद करें...

ग्राम-बरौलिपाड़ेन, पंचायत-डगडैया, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश)से गोरेलाल मांझी बता रहा है की प्रधानमंत्री आवास योजना से जुडी समस्या बताया जा रहा है प्रधानमंत्री आवास के लिए ग्राम पंचायत सरपंच सचिव से साथ साथ और भी अधिकारीयों आवेदन दिए गये परन्तु किसी कोई कार्यवाही नही किये इस लिए सीजीनेट सुनने साथियों से निवेदन कर रहें है दिए फ़ोन नंबर पर बात कर प्रधानमंत्री आवास योजना का आवास दिलाने मदद करे.@9425145310, 6263024642. संपर्क@7489890889.

Posted on: Aug 13, 2020. Tags: AWASYOJNA SONG VICTIMS REGISTER

कृष्णा जन्माष्टमी के अवसर में सभी सीजीनेट के साथी एंव सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को शुभकामना

संपत यादव ग्राम गोतमा, ब्लाक-जयजयपुर, जिला-जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) से कृष्णा जन्माष्टमी के अवसर में सभी सीजीनेट के साथी एंव सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को शुभकामनाएं तथा हार्दिक बधाईयाँ दे रहें है, आशा है सभी देशवासी से कृष्णा जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मानाये होंगे| और उन युवा नौजवान, माताये बहनों से आग्रह कर रहें है सभी प्रतिवर्ष बड़ी धूमधाम से मनाये और मनाते रहे धन्यवाद. संपत यादव@7898866791.

Posted on: Aug 13, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

राजस्थान, छत्तीसगढ़ की सामान्य ज्ञान...

डोंगापुर (राजस्थान )से प्रकाश मीना सामान्य ज्ञान बता रहा है “कोटा” शहर भारत के राजस्थान प्रदेश मे आता है। कोटा को “शिक्षण नगरी” भी कहा जाता है, धान की फसल के साथ-साथ तथा पृथ्वी की धरातल कटोरा नुमा बनने के कारण इसे धान कटोरा “छत्तीसगढ़” राज्य कहा जाता है, राजस्थान में ज्यादा मात्रा में “बाजरा” की खेती करते है. संपर्क@8003475825.

Posted on: Aug 13, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गठिया बाद रोग की घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी गठिया बाय की घरेलू उपचार या इलाज बता रहा है| सामग्री :- आजवाइन भूंजी हुई 50 ग्राम, सोठ 50 ग्राम, दाल चीनी 50 ग्राम, मेथी 50 ग्राम, इन सभी को साप कर कूट-पीसकर चूर्ण बना कर रखे और इसे दो कप पानी में उबाले और एक कप पानी बचने तक इसे उबलने दे और इसे गुनगुना होने के बाद सुबह खाली पेट में सेवन करें तथा शाम को खाना खाने के बाद सेवन करने से गठिया बाय रोग में अराम मिलता है. संपर्क@9111061399.

Posted on: Aug 13, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

बस्तर बुल्टू (ब्लूटूथ) रेडियो कार्यक्रम गोंडी हिंदी भाषा में 13 अगस्त 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आयें हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं बाबूलाल नेटी (छत्तीसगढ़िया) और रजोंतिन मंडावी (बस्तरिया) भाषा में इस रेडियो कार्यकम में जिला बस्तर के विश्व आदिवासी दिवस के अवसर में विस्तृत है तथा संस्कृति व गीत संगीत, खेती, स्वास्थ्य एवं परंपरा के बारे में जानकारी दिया जा रहा है | जिसमे गीत गा रहें हैं, जड़ी बूटी के बारे में बता रहे हैं. इस बुल्टू रेडियो प्रोग्राम को सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड काल करके सुन सकते हैं और www.cgnetswara.org वेवसाईट पर जाकर देख व सुन सकतें हैं | वेबसाइट से डाउनलोड करने या व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के बाद लोग ऐसे इलाकों में जहां फोन का सिग्नल नहीं है वहां ब्लूटूथ के माध्यम से एक दूसरे को बांटते हैं | लोग ब्लूटूथ का उच्चारण नहीं कर पाते तो इसे बुल्टू रेडियो भी कहते हैं.

Posted on: Aug 13, 2020. Tags: BULTOO RADIO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »