स्वास्थ्य स्वर : भुखार का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य जे पी तिवारी बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कुटकी 10 ग्राम, चिरायता 10 ग्राम, दाख 10 ग्राम, थोड़ा सा गुड़ दो गिलास पानी में उबालें, जब एक कप बच जाये| तो सुबह शाम तीन दिन तक सेवन करें| संतुलित भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : जे पी तिवारी@7223041775.
Posted on: Apr 27, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
शिव शंकर भोले भाले, ऋषियो के रखवाले...गीत-
ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक गीत सुना रहे हैं :
शिव शंकर भोले भाले, ऋषियो के रखवाले-
तुमको लाखो परनाम-
तू जलथल में तुम्ही अम्बर मे-
तुम्ही नगर के घर-घर में-
कैलास पर्वत वाले सांपो के माला वाले-
तुमको लाखो परनाम...
Posted on: Apr 27, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हमारे घरों तक बिजली नहीं पहुंची है, जिससे अंधेरे में रहना पड़ता है, दिक्कत होती है...मदद की अपील-
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, पोस्ट-डिज़ावल, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 9 में 3 घर में लाईट नहीं पहुंची है| जिसके कारण रात के समय निसाचर जीवों का खतरा रहता है| सिंचाई में दिक्कत होती है| जंगली जीवों का खतरा रहता है| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, विधुत विभाग@9575244349, सरपंच@9111234251 संपर्क नंबर@6262119523.
Posted on: Apr 27, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA PRATAPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हिंदू हम हैं हिंदुस्तान हमारा, है हमें प्राणों से बढ़कर प्यारा...गीत-
ग्राम-जमावाडा, जिल-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से कुमेश्वरी बघेल और तन्नू कश्यप एक गीत सुना रहे हैं:
हिंदू हम हैं हिंदुस्तान हमारा-
है हमें प्राणों से बढ़कर प्यारा-
हजारो यहाँ खो के आये विदेशी-
हुकूमत चलाना किसी ने न जाना-
हिंदू हम हैं हिंदुस्तान हमारा-
है हमें प्राणों से बढ़कर प्यारा...
Posted on: Apr 27, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्भवती माताओं को जी मचलाने और गैस की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गर्भवती माताओं को जी मचलाने और गैस की समस्या होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं| जीरा 50 ग्राम, नीबू का रस 50 ग्राम, सेंधा नमक 50 ग्राम सभी को साफ़ कर लें| उसके बाद नीबू के रस में जीरा को मिला लें| और जब दोनों मिल जाये तो सेंधा नमक मिलाकर रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट जी मचलाते समय सेवन करना है| लाभ मिल सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
