स्कूल का बाउंड्रीवाल नहीं है, कृपया बनवाने में मदद करें-
ग्राम पंचायत-दमगढ़, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पोताराम धुर्वे बता रहे हैं| गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है| जिससे पढ़ने जाने वाले बच्चे सुरक्षित नहीं हैं| वे स्कूल से बाहर चले जाते है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर बाउंड्रीवाल बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118, शिक्षा विभाग@9575748402. संपर्क नंबर@8668496368.
Posted on: Aug 07, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
भूल गया आदिवासी हो अपन धरम इतिहास...गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक आदिवासी गीत सुना रहे हैं :
भूल गया आदिवासी हो अपन धरम इतिहास-
हर पार्टी हर नेता से गेंद खेलावथे ओ-
काबर भुलाय अपन इतिहास-
आदिवासी मोर-
भूल गया आदिवासी हो अपन धरम इतिहास-
हर पार्टी हर नेता से गेंद खेलावथे ओ...
Posted on: Aug 07, 2019. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
9 अगस्त आदिवासी दिवस पर लोग शामिल और समझे-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया बता रहे हैं| 9 अगस्त 2019 को आदिवासी दिवस मनाया जाने वाला है| ये हर वर्ष मनाया जाता है| जिसमे सभी आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होकर मनाते हैं | वे निवेदन कर रहे हैं, कि अधिक से अधिक लोग शामिल हो| त्यौहार को मनाये और समझें| कैलास पोया@970041518.
Posted on: Aug 07, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : प्रोस्टेड के बढ़ जाने पर घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी प्रोस्टेड के बढ़ जाने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं| ये बुढ़ापे में सामान्य बीमारी है| काशीफल, जो कददू जैसा होता है| काशीफल के बीज को सुखाकर पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण सुबह शाम पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| दवा का उपयोग करने से पूर्व रोगी की जाँच करा लें| रात में कम पानी पियें| दिन में ज्यादा पानी का सेवन कर सकते हैं| पेशाब रोककर ना रखें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
आपन देशवा के लोगवा के जगावे के परी...जागरूकता गीत-
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
जगावे के परी ओ जगावे के परी-
आपन देशवा के लोगवा के जगावे के परी-
बगावे के परी ओ बगावे के परी-
आपन देशवा से शराब के बगावे के परी-
भईया हो मत उदास करा जिंदगी के आश-
आपन रोगवा के जांच करावे के परी...
