दो महीने से हरिद्वार में फंसे हैं, अब कंपनी फिर से शुरू तो हुई है पर अब वे काम पर नहीं ले रहे हैं...
करमजीत बस्ती जिला उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं | कंपनी में काम करने 10 लोगों के साथ हरिद्वार उत्तराखंड में आये थे | दो महीने से लॉकडाउन के कारण कंपनी बंद थी | अब कंपनी में काम शुरू हुआ है पर कंपनी उनको काम पर वापस नहीं ले रही है | घर से पैसे मंगाकर किसी तरह राशन का जुगाड़ कर रहे थे पर अब वो भी ख़तम हो रहा है | वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं | करमजीत @9627232455 (166499)
Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM HARIDWAR UTTARAKHAND
मुम्बई के पास पालघर में कंपनी में काम करने आए थे, दो महीने से काम बंद है, पैसे ख़तम हो गए हैं...
रोशन झा बिहार के रहने वाले हैं | कंपनी में काम करने मुम्बई के पास पालघर, महाराष्ट्र में आए हुए हैं | 22 मार्च के बाद लॉकडाउन के कारण कंपनी में काम बंद है | कोई सैलरी नहीं मिली है | किसी तरह उधार मांगकर चला रहे हैं | पैसे पूरे ख़तम हो गए हैं | सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करके उनको राशन की मदद करवाने का प्रयास करें | रोशन झा@7303818426 (166500)
Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PALGHAR
गोवा में काम करने आए थे, 4 लोग हैं, फंस गए हैं, खाने को कुछ नहीं है, कृपया मदद कीजिए...
श्याम सुन्दर बस्ती जिला उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं | वे 4 लोग कमाने के लिए दक्षिणी गोआ मडगांव में गए हुए थे और लॉकडाउन में फंसे हुए हैं | खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है | पैसे ख़तम हो गए हैं | घर वापस जाना चाहते हैं पर कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है | वे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि वे अधिकारियों से बात कर उन्हें राशन दिलवाने और घर वापस पहुंचाने में मदद करें | श्याम सुन्दर@9026873462 (166503)
Posted on: May 15, 2020. Tags: BASTI CORONA PROBLEM GOA UP
पुणे : हम 10 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
खेमला पटेल उत्तरप्रदेश के रहने वाले है, मजदूरी करने पुणे उबाले नगर लेन नम्बर 24 वाईल नगर वागोली पुणे में रहते है, वे 10 लोग है लॉकडाउन के कारण काम पूरा बंद है 2 महीने से राशन नहीं है खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | घर जाने को भी पैसे नहीं है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8318949835. (167153)
Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KHEMLA PATEL PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
मेरी नाई की दुकान बंद है, परिवार और दो कारीगर के साथ उधार मांगकर किसी तरह ज़िंदा हैं...
आशीष कुमार नोएडा सेक्टर 83 से बोल रहे हैं कि वे नाई की दुकान चलाते हैं जो लॉकडाउन के बाद बंद है | किसी तरह उधार मांगकर और घर से पैसे मंगाकर चला रहे हैं | उनके पास दो कारीगर भी हैं पर सभी फंसे हुए हैं और काम ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं पर वह नहीं मिल रहा है | कुल 7 लोग हैं | खाने की बड़ी दिक्कत है | मकान और दुकान का किराया भी देना है | अभी दुकानदार से उधार में भोजन लेकर आए हैं पर आगे कैसे चलेगा | कृपया उनकी मदद कीजिए | वे घर वापस जाने में भी मदद चाहते हैं | आशीष कुमार@9599348356 (167270)
