भोला के जटा में शोभल गंगा मईया हो, शोभल गंगा मईया...छत्तीसगढ़ी भजन गीत-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल के सांथ एक दीदी जुडी है जो एक छत्तीसगढ़ी भजन गीत सुना रही है:
भोला के जाटा में शोभल गंगा मईया हो, शोभल गंगा मईया-
भोला चलय हिमांचल की ओर ऐ गौरा के सोहागवा-
भोला के गलवा में सर्पपन के माला-
भोला के कमर में मिरगा के छाला-
भोला के हांथो में डमरू त्रिशुलावा-
भोला चलय हिमांचल की ओर ऐ गौरा के सोहागवा...
Posted on: Sep 08, 2018. Tags: BHAJAN CG CHHATTISGARHI DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: सर्दी जुकाम ठीक करने का घरेलू उपाय-
ग्राम-कोटाडबरी, जिला-जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमेश कुमार पटेल सर्दी-जुकाम को ठीक करने का एक घरेलू उपाय बता रहे हैं: दाल चीनी, त्रीकटु, लौंग, अनल फूल, वासा पत्र सभी के 10 ग्राम, और जायफल 3 ग्राम, तुलसी पत्र 20 ग्राम, ये सभी के चूर्ण बनाकर सुबह-शाम खाली पेट दिन में दो बार एक चम्मच शहद में मिलाकर सेवन करने से आराम मिलता है, ठंड से बचना है, धूल या डस्ट से दूर रहना है, अगर संभव हो तो अधिक गर्म पानी का सेवन करें| यह सभी औषधि के लिए सामग्री हमारे आसपास ही उपलब्ध हो जाता है, ये काम आप अपने घरों में आसानी से कर सकते हैं: रमेश कुमार पटेल@9300270516.
Posted on: Sep 08, 2018. Tags: CG CHAMPA JANJGIR RAMESH PATEL SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
सुनो बतिया हमार सुनो बतिया हमार...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
सुनो बतिया हमार सुनो बतिया हमार-
शिव का चरणनिया पूजन कराव-
पहले-पहले शिव के गुरु बनावा-
मन के मंदिरया में इनके बैठावा-
बड़ा बतिया हमार मन बतिया हमार-
शिव का चरणनिया पूजन कराव-
गुरु से बढ़ के बात ना कोई...
Posted on: Sep 06, 2018. Tags: CHHATTISGARHI DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
तिरंगा हिमालय से लहराए...देशभक्ति गीत
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
तिरंगा हिमालय से लहराए-
तिरंगा हिमालय से लहराए-
बाबू जी जब गोली खाए-
वीर जवानों ने जब उम्र गवाएं-
करके प्राण निछावर पाएं...
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: CG DESHBHAKTI DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
भर दे झोली मैया मोरी बिगड़ी बनाने आये हैं...भक्ति गीत
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर ( छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
तेरे दर पे ओ मेरी मैया, तेरे दीवाने आये हैं-
भर दे झोली मैया मोरी बिगड़ी बनाने आये हैं-
हम तो चले आये हैं माता दिल में तेरी अरमान लिए-
दर न छोड़ेंगे तेरी दिल में अपने ठान लिए-
हर माता तेरे दरबार में जो आते हैं-
झोलियाँ भरते हैं खाली नही वो जाते हैं...
