मैं बालक तू माता शेरा वालिए...भजन-

दृष्टिहीन विद्यालय, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से गोपाल सिंह एक संगीतमय भजन प्रस्तुत कर रहे हैं :
मैं बालक तू माता शेरा वालिए-
है अटूट यह नाता शेरा वालिए-
शेरां वालिए माँ, पहाड़ा वालिए माँ-
मेहरा वालिये माँ, ज्योतां वालिये माँ-
तेरी ममता मिली है मुझको, तेरा प्यार मिला है-
तेरे आँचल की छाया में मन का फूल खिला है...

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: CG GOPAL SINGH KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

पंछी का पर क़तर के कहते हैं, उडके दिखाओ...गीत-

चिरमिरी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से गोपाल सूर एक संगीतमय गीत सुना रहे हैं :
पंछी का पर क़तर के कहते हैं, उडके दिखाओ-
जुवां काट के दुनिया वाले, कहते हैं तुम गाओ-
रोना चाहे रोना पाये दिल कितना मजबूर है-
किसे पता है कौन बताये किसे क्या मंजूर है-
लेके के आचल के तले, मुझको वरदान दिया-
मैंने देखा वही माँ ने जो ज्ञान दिया...

Posted on: Jun 20, 2019. Tags: CG GOPAL SUR KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

माता सरस्वती आरती मोर लीजै...आरती गीत-

ग्राम-केरकेट्टा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक आरती गीत सुना रही हैं :
माता सरस्वती आरती मोर लीजै-
आरती मोर लीजै विद्या धन दीजै-
काती के दियारा रे काती के बाती-
काती के जारे ला घिवा सारी राती-
माटी के दियारा कपास के बाती-
गाय के घिवा जरेला सारी राती...

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: ANJANI KUMARI JHARKHAND PALAMU SONG VICTIMS REGISTER

माता सरस्वती आरती मोर लीजे...गीत-

ग्राम-केरकेट्टा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक आरती गीत सुना रही हैं :
माता सरस्वती आरती मोर लीजे-
आरती मोर लीजे, विद्या धन दीजे-
काती के दियारा रे काती के बाती-
काती के घीवा जरेला सारी राती-
माटी के दियरा कपास के बाती-
गाय के घीवा जरेला सारी राती...

Posted on: Jun 07, 2019. Tags: ANJANI KUMARI JHARKHAND PALAMU SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार-

संजीवनी आयुर्वेदिक केंद्र भोपाल (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अर्जुन वृक्ष की छाल को लेकर छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें, और मोटा दरदरा पीस कर चूर्ण बना लें| एक गिलास पानी में एक चम्मच चूर्ण को पकाना है| उसके बाद छानकर सेवन करें| लाभ हो सकता है| दवा का सेवन भोजन के बाद करें| जिन्हें शुगर की समस्या नहीं है, वे दवा में दूध और शक्कर मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: BHOPAL HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »