जय गजानन जय जय, जय जय...गीत-
ग्राम-डिज़ावाल, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दिनेश प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं :
तोर लीला अपार, तोर महिमा अपार-
सब बिनती ला सुन ले तै मोर-
जय गजानन जय जय, जय जय-
गाँव-गाँव गूंजे तोर जयकारा-
होथे गा जय जयकार-
एक सभा में रखता है लाज-
तोला भोले महाराज....
Posted on: Sep 06, 2019. Tags: CG DINESH PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
सोते-सोते भूख लगी, खालो बेटा मुगफली...कविता-
खासपारा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्रृष्टि एक कविता सुना रही हैं :
ऊपर पंखा चलती है, नीचे बेबी सोती है-
सोते-सोते भूख लगी, खालो बेटा मुगफली-
मूंगफली में दाना नहीं, हम तुम्हारे मामा नहीं-
मामा गये दिल्ली, दिल्ली से लाय बिल्ली-
बिल्ली मारी लात चल पड़ी बारात-
बारात में दो बच्चे मम्मी पापा अच्छे...
Posted on: Sep 05, 2019. Tags: CG POEM SHRISHTI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप में पाइप लगवाने के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन काम नहीं होता...मदद की अपील-
ग्राम-बर्गीडीह, पंचायत-बडवार, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 08 में पानी की समस्या है| गाँव में 10 घर हैं| निवासी रामसाय और हिरमनिया का कहना है| हैण्डपंप में पाइप की कमी है| अभी लोग कुआ से पानी उपयोग कर रहे हैं| जिससे बीमार हो रहे हैं| हैण्डपंप में पाइप लगाने के लिये बोले हैं| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : शिवकुमार@7773837136. PHE@8120171919, 7089023444.
Posted on: Sep 05, 2019. Tags: CG PROBLEM RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप के लिये आवेदन करते एक वर्ष हो गया, सुनवाई नहीं हो रही है...कृपया मदद करें-
ग्राम-बर्गीडीह, पंचायत-बडवार, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से परेम्मा, सुबेसनी और महेश बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 13 में पानी की समस्या है| गाँव में 10 घर हैं| लोगो को पानी लेने के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है| हैण्डपंप के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किये हैं, लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है| एक साल से प्रयास कर रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : शिव कुमार@7773837136, PHE@8120171919, 7089023444. महेश@9171078816.
Posted on: Sep 04, 2019. Tags: CG PROBLEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
पाईप कम होने से हैण्डपंप से कम पानी का आता है, पाईप लगवाने में मदद करें-
पतरा परा, ग्राम-बरगीडी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम जीत और जगमोहन, सुंदरलाल और मुनिया बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 8 में हैण्डपंप में पाईप की कमी के कारण पानी कम आ रहा हैं| निवासियों का कहना है| पाईप लग जाये तो पानी सही से मिल सकता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@6264452785. PHE@7089033444, 8120171919. संपर्क नंबर@7697080920.
