मै एक किसान का बेटा हूँ, खेती करना मेरा काम...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मै एक किसान का बेटा हूँ, खेती करना मेरा काम-
खेती से ही बसा हुआ है, ये सारा जहान-
खेती से ही मिलता हमें जीने का सामान-
खेती मेरा माता पिता है, बहन भाई मेरा खलिहान-
नागर बैल ही मेरा सब कुछ है-
खेत हमारा सबका भगवान...
Posted on: May 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
एक भिखारी बड़ा लाचारी, नहीं उसके पास खास सामान...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक आरती सुना रहे हैं :
एक भिखारी बड़ा लाचारी, नहीं उसके पास खास सामान-
नित-नित मांगना नित खाना, बस वही उसका काम-
घर-घर जाना मांग कर लाना बस वही जानता काम-
जो भी मिल जाता उसको, उसी को समझाता अपना मुकाम-
घर-घर जाना ठोकर खाना, नसीब में लिखा भगवान-
नहीं खोजता मुक्ति के सिवा और कोई मान सम्मान...
Posted on: May 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
हे माँ भारती सबसे ऊपर तेरा नाम, हम भारती तेरा करें गुणगान...आरती-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक आरती सुना रहे हैं :
हे माँ भारती सबसे ऊपर तेरा नाम-
हम भारती तेरा करें गुणगान-
सबसे पहले लूं तेरा ही नाम-
सुख समृद्धि की जननी है तू-
तेरा ही सब उपकार-
तू हरित क्रांति धारणी, सबकी पालन हार...
Posted on: May 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है...कविता-
ग्राम पंचायत-एर्राबोर, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सुंदर, सुनाक्षी और तुलसी यादव एक कविता सुना रहे हैं:
मछली जल की रानी है-
जीवन उसका पानी है-
हांथ लगाव डर जाती है-
बहार निकालो मर जाती है...
Posted on: May 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONTA POEM SONG SUKMA VICTIMS REGISTER
एक साल से आंगनवाड़ी की स्थिती खराब है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-एर्राबोर, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से इंदिरा देवी शर्मा बता रही हैं| उनके गांव के आंगनबाड़ी की स्थिती खराब है| खिड़की दरवाजे टूटे हैं| लाईट की सुविधा नहीं हैं| पंखे नही लगे हैं| जब से आंगनवाड़ी बनी है, तब से बिजली नहीं लगी है| एक साल से ये समस्या बनी है| समस्या के निराकरण के लिये, उन्होंने गांव के सरपंच और विद्युत् विभाग में आवेदन दिया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587213187. सरपंच@7646988178, सचिव@9406470494.
