अभी अंग्रेज़ी पहली कक्षा से पढ़ाते हैं पर मेरे स्कूल में गोंडी पढ़ाते हैं कि नहीं मुझे नहीं पता: शिक्
ग्राम-अमोड़ी, विकासखण्ड-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार ध्रुव बता रहे हैं, वे अमोड़ी शासकीय हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर 2006 से पदस्थ हैं, वे कह रहे हैं आज की शिक्षा और पहले की शिक्षा में अंतर है पहले बच्चो को अंग्रेज़ी की पढाई 5वी कक्षा से शुरू की जाती थी, लेकिन आज पहली से ही हो जाती है, जिसके कारण जानकारी बढ़ी है, कई नई नई तरह तरह की योजनाएं भी आती रहती हैं, उनके स्कूल में गोंडी भाषा की पढाई माध्यमिक स्तर पर नहीं होती पर प्राथमिक कक्षा में की जाती है या नहीं उनको नहीं पता है, वे अपने विद्यालय के संचालन के लिए छोटी बड़ी समस्याओ पर गांव वालो की मदद लेते हैं इस प्रकार से वे स्कूल चला रहे हैं |
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: BASTIRAM NAGWANSI MANOJ KUMAR DHRUV SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का नाम सालेभाट कैसे पड़ा : एक गाँव की कहानी-
ग्राम पंचायत-सालेभाट, तहसील-नरहरपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के अंकित पडवार के साथ में आज सुखराम वट्टी (गाँव के पटेल) हैं जो उनको बता रहे है कि उनके गाँव का नाम सालेभाट कैसे पडा: ग्राम सालेभाट जो वनांचल के नजदीक प्रकृति की गोद में बसा एक ख़ूबसूरत गाँव है, जहाँ लगभग 900 लोग निवास करते हैं क्योंकि उनके गाँव में पहले के ज़माने से लेकर अभी तक साल के बहुत पेड है जिससे दरवाजे, टेबल, कुर्सी आदि बनाये जाते है. यह पेड़ यहां अधिक मात्रा में होता है, इसलिए उनके गाँव का नाम सालेभाट पड़ा |
Posted on: Jul 24, 2018. Tags: KANKER SONG SUKHRAM WATTI VICTIMS REGISTER
Impact: Our broken handpumps got repaired after story on CGnet Swara...
ग्राम-अंजनी, पंचायत-गोरगी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण हरिवंश राय आयम, कोरिन राम,शंकर राम और गोविन्द्र यादव धन साय मरावी को बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 15 के तीन हैंडपंप लगभग तीन महीने से खराब थे, इसकी शिकायत कई बार सम्बंधित अधिकारीयों को दिया गया था पर वो कोई ध्यान नही दे रहे थे, तो साथी सीजीनेट में अपना संदेश रिकॉर्ड किया था और रिकॉर्ड करने के दो सप्ताह बाद उनका हैंडपंप अब बन गया जिससे वहां के ग्रामीण बहुत खुश होते हुए सीजीनेट और अपने जिला अधिकारीयों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाकर उनकी मदद की| धनसाय मरावी @7354620356 .
Posted on: Jul 23, 2018. Tags: HANDPUMP HARIVANSHRAI AYAM IMPACT KORINRAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
Bastar bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi And Chhattisgarhi language: 21st Jan 2019…
Today Sarla Shriwas and Rama Kadyam are presenting Bastar Bultoo Radio in Chhattisgarhi and Gondi languages in this latest edition with stories from Bastar Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with the smartphone and then via Bluetooth.
Posted on: Jul 21, 2018. Tags: BULTOO RADIO RAMA KADIYAM SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : वात रोग का घरेलू उपचार-
सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम सभी को वात रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि वात रोग से पीड़ित व्यक्ति जीरा को 5 ग्राम पीस लें और नरगुंडी के पत्तो का रस एक छोटी चम्मच में लें और दोनों को मिला लें, उसके बाद एक गिलास मठा में सेंधा नमक स्वाद अनुसार मिलाकर जीरा और रसगुंडी के मिश्रण को मिलाकर सेवन करें, इस तरह से लगातार 7 दिन तक प्रयोग करने से लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर 8462970635. इस तरह से हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों के उचित सेवन से हम स्वस्थ रह सकते हैं


