राशन, पानी नहीं है, बेटी बीमार है, इलाज के लिए पैसे नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-करझरा, पोस्ट-मंझोली, थाना-वजीरगंज, जिला-गया (बिहार) से कौशिल्या देवी बता रहीं हैं, लॉकडाउन की वजह से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, राशन नहीं है, बेटी बीमार है उसके इलाज के लिये भी पैसे नहीं हैं इसलिये उन्होने सीजीनेट साथियों से मदद की अपील की है, कृपया मदद करें : संपर्क@9065587838. (167960)
Posted on: May 28, 2020. Tags: BIHAR CORONA PROBLEM GAYA KAUSHILYA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
कोविड 19 सेंटर में सफाई का काम किये लेकिन काम करने वालों की लिस्ट में हमारा नाम नहीं...
वटियागढ़, जिला-दमोह (मध्यप्रदेश) से आरती वालमीक बता रही हैं, कोविड 19 को लेकर जब से सफाई कर्मचारियों का काम शुरू हुआ है तब से माता शावित्री बाई फुले कॉलेज वटियागढ़ जिसे कोविड 19 सेंटर बनाया गया है, वहां पर उनका बेटा काम किया है और उनका नाम कर्मचारियों की लिस्ट में शामिल होकर स्वास्थ विभाग को दिया जाना था लेकिन स्वास्थ विभाग को उनके बेटे का नाम नहीं दिया गया बल्कि उसके जगह में दूसरे व्यक्ति का नाम दिया गया है, ऐसे ही दूसरी घटना है जिसमें जनजाति छात्रावास में आरती बाई ने 2 माह काम किया है, वहां पर भी उनका नाम नहीं दिया गया बल्कि विभाग स्वास्थ कर्मचारी का नाम दिया गया है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये नंबर पर बात कर इस संबंध में अधिकारी को जानकारी देकर, उनका नाम कोविड 19 कर्मचारियों की लिस्ट शामिल किया जाये | : संपर्क नंबर@9179326573. BMO@9300897241. (168702)
Posted on: May 28, 2020. Tags: ARTI VALMIK CORONA PROBLEM DAMOH MP SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में परिवार के साथ फंसे हैं, घर में राशन की दिक्कत हो रही है...मदद की अपील-
मकान नंबर 6, गली नंबर 20, मंडावली, साकेट ब्लाक, दिल्ली से छोटी देवी बता रही हैं की वे लॉकडाउन में फंसे हैं, घर में राशन की दिक्कत हो रही है, परिवार में 5 सदस्य हैं, वे बिहार के रहने वाली हैं, परिवार परेशानियों से गुजर रहा है इसलिये सीजीनेट के साथियों से मदद की अपिल कर रही हैं कृपया राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9990764828. (168471)
Posted on: May 28, 2020. Tags: CHOTI CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER DEVI
Impact: लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही थी अब राशन मिल गया है...
नया गाँव, सेक्टर 87, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से शिवनाथ चौधरी जो बिहार राज्य के मधुबनी जिले के निवासी हैं, 3 लोग हैं, मजदूरी का काम करते हैं, काम बंद है, राशन की समस्या हो रही है, हेल्पलाइन नंबर में संपर्क करने की कोशिश किये लेकिन कोई मदद नहीं मिली है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9113421383
Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA UP
बिहार: राशन कार्ड भी नहीं है, राशन भी नहीं मिल रहा है, लॉकडाउन में हालत बहुत खराब है...
घरकझरा पोस्ट मझौली थाना बैगन जिला गया राज्य बिहार से बीरेंद्र माझी बता रहे है मेरे पास राशन कार्ड नहीं हैं हम लोग कुल छः परिवार है लॉक डाउन के कारण काम भी बंद है जिससे खाने के लिए राशन की बहुत दिग्गत हो इसलिए सी जी नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है प्लीज मदद करें सम्पर्क नंबर@7667347176 [168088]
