गांव में नल जल योजना नहीं बना है, कृपया मदद करें
नरसिंह, ग्राम पंचायत एयरकुंड, ब्लाक लोहंडीगुड़ा, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में नल जल योजना नहीं लगा है पानी के लिए दिक्कत होता है दूर से लाना पड़ता है उनका कहना है कि गांव में घर घर नल जल लग जाने से गांव के लोगों को पानी की सुविधा होता। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत किए थे लेकिन अभी तक नहीं लगा है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके नल जल योजना लगवाने में मदद करें। सीईओ@7052481849, संपर्क नंबर@7587041246.
Posted on: Nov 01, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
पुल नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में बहुत दिक्कत होता है, कृपया मदद करें
उर्मिला नेताम, ग्राम पंचायत देहरदुल्ली, ब्लाक मकड़ी, जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में एक नदी है उसके पुल नहीं बना है। बरसात के दिनों में बाड आ जाता है। लोगों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। कलेक्टर:8827989803, संपर्क नंबर:7879349955.
Posted on: Nov 01, 2022. Tags: CG DAM KONDAGANV MAKDI PROBLEM
गांव में फॉरेस्ट विभाग वाले रोड बनवाने के लिए मना कर रहे हैं, कृपया मदद करें
भीमा जी ग्राम बंडलापाड, मंडल चंद्रमुंडा, जिला भद्रादि कोठागुडेम तेलंगाना से बता रहे हैं उनके गांव मे रोड की बहुत समस्या है। 46 घर की बस्ती है। लगभग 1 किलोमाटर तक नहीं बना है। लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है। इसके लिए उन्होंने पंचायत में बोले हैं लेकिन अभी तक रोड नहीं बना है। इसलिए लिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर के गांव में रोड बनवाने में मदद करें। सरपंच: 917713819348, फॉरेस्ट विभाग:9440810085, संपर्क नंबर:9347168385.
Posted on: Nov 01, 2022. Tags: BHADRADI BULTOO CHANDRMUDA KOTHAGUDEM PROBLEM RADIO ROAD TELANGANA VALASA
सीसी रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत होता है, कृपया मदद करें
बीजेश्वर कश्यप, ग्राम पंचायत परसागुड़ा, ब्लाक दर्भा जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में रोड की समस्या है। मुख्य मार्ग से सुखमण घर तक सीसी रोड नहीं बना है। लगभग 900 मीटर है। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक रोड नहीं बना है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें। CEO:7052481449, संपर्क नंबर:6264333466
Posted on: Nov 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
मैकेनिक नहीं आने से सोलर पलट नहीं बना है, कृपया मदद करें
दसमी कश्यप, ग्राम पंचायत डीलमिली, काटा कांदा स्कूल पारा, ब्लाक दर्भा जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से गांव में पानी की बहुत समस्या है। उनके गांव में हैंडपंप लगा है लेकिन कुछ दिनों से खराब हो गया है। इसके लिए उन्होंने मैकेनिक को बुलाया था लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने मत करें। सरपंच:6268628848, संपर्क नंबर:7587240160
