स्वास्थ्य स्वर : दस्त का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सौंफ 50 ग्राम, जीरा 50 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम, बेल का गुदा 50 ग्राम सभी को इकठ्ठा कर लें| सौंफ और जीरा को अलग-अलग भूनकर रख लें| उसके बाद पीसकर चूर्ण बना लें| आखरी में उसमे बेल का गूदा और नमक मिलाकर रख लें| यदि दस्त ज्यादा हो रहा हो, तो एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में तीन बार सेवन करें | कम होने की स्थिती में दिन में दो बार पानी या मठा के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| दाल चावल की खिचड़ी का भी सेवन कर सकते हैं | इसके अलावा ORS का घोल भी ले सकते हैं| ORS घोल बनाने के लिये, एक चुटकी नमक, पांच चम्मच शक्कर और आधा नीबू निचोड़कर एक लीटर पानी में उपयोग कर सकते हैं | इसे 24 घंटे के अंदर ही ख़त्म कर देना चाहिये| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

मम्मी मम्मी नहला दो, कंगी कर दो तेल लगा दो...बाल कविता-

ग्राम-गुमडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सरदेई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं | एक बाल कविता सुना रहे हैं :
मम्मी मम्मी नहला दो-
कंगी कर दो तेल लगा दो-
जल्दी करदो, जल्दी करदो-
आंगनवाड़ी जायेंगे, तब तो शिक्षा पायेंगे-
लड्डू खाकर आयेंगे...

Posted on: Apr 28, 2019. Tags: CG DARBHA JAGDALPUR POEM SARDEI SONG VICTIMS REGISTER

बियानी आय वडिंदे जोड़ी, बियानी आय वाली साय...विवाह गीत-

ग्राम-घुमडपाल, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुमित्रा कश्यप और रुकमनी कश्यप हल्बी बोली में एक विवाह गीत सुना रही हैं :
बियानी आय वडिंदे जोड़ी-
बियानी आय वाली साय-
हवे वे रीलो ह रिलो वजली-
रिलो का रिलो खेरा जाय-
का जाय सीत गुमड़पाली-
बारिस बे रिलो...

Posted on: Apr 28, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG DARBHA JAGDALPUR SONG

स्वास्थ्य स्वर : कील, मुहांसे का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कील, मुहांसे का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मुनक्का 200 ग्राम लेकर, साफ़ कर लें| उसके बाद दस नग मुनक्का रात को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें| सुबह पेट साफ़ कर, दातून करने के बाद सेवन करें| और खाने के बाद पानी को पी लें| इसका प्रयोग सुबह-शाम कर सकते हैं| भोजन के बाद त्रिफला चूर्ण दिन में दो बार सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 27, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बच्चो को रात में बिस्तर पर पेशाब हो जाने की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बच्चो को रात में बिस्तर पर पेशाब हो जाने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अखरोट 100 ग्राम, किसमिस 250 ग्राम लें| रात को सोने से पहले एक अखरोट और 5 नग किसमिस को चबाकर खिलाये| उसके बाद गुनगुना दूध या पानी पिलायें| लगातार 21 दिन तक प्रयोग करने से लाभ हो सकता है |मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| पेट साफ़ रखें | त्रिफला चूर्ण प्रतिदिन रात को आधी चम्मच गुनगुने पानी के साथ दे सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 27, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »