पीडितो का रजिस्टर : मुझे पुलिस का मुखबिर समझकर बहुत मारे तब से नारायणपुर में रहता हूँ...

ग्राम पंचायत-घोंघापाल, थाना-बड़ेडोंगर, तहसील-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ) से संदीप कुमार सोरी बता रहें है कि पहले गायत्री मंदिर में पूजा करने जाता था फिर उन्हें पुलिस लोग मिलने आते है करके आरोप लगाए 2009 में और गांव वालो को इकट्ठा किए और नक्सली 30-40 लोग हथियार वाले थे और उनका हाथ पैर को बांधे और बहुत मारे घायल हो गए थे फिर उन्होने मेडिकल करवाएं, और अपना गांव छोड़कर अभी नारायणपुर में आकर रह रहें है, और अभी तक सरकार के तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला है उनका कहना है कि सरकार के तरफ से मदद मिलना चाहिये | सभी साथी से मदद कि अपील कर रहें है| सपर्क@9424236064 (183660)

Posted on: Jan 31, 2021. Tags: KONDAGAON CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

जय आदिवासी की वह शक्ति जया...गीत-

ग्राम-पटेवा, ब्लॉक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दया सिंह गोंडवाना बाबू गीत सुना रहें हैं:
जय आदिवासी की वह शक्ति जया-
आओ रे गाओ रे झूमो रे नाचों रे-
गाँव गाँव में लायेंगे फेशबुक में लायेंगे-
हे तुलेश्वर सिंह मरकाम को अभिलायेंगे-
जागो रे जागो रे जय आदिवासी जागो ना... DW

Posted on: Jan 31, 2021. Tags: BALRAMPUR CG HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : मुझे पुलिस ने नक्सली समझकर जेल में भेज दिया था...

जिला-कांकेर, थाना-अंतागढ़, (छत्तीसगढ़) से अगनुराम सोडी पिता सूबेदार सोडी बता रहे है कि मुझे पुलिस वाले जबरजस्ती नक्सली साबित कर के जेल ले गए थे, कभी खाना मिलता था, कभी नही मिलता था,बहुत परेशान था, घर मे भी सभी लोग परेशान थे, वकील मदद किए जेल से निकालने में तीन साल से पेशी जा रहा था, एक पेशी का 50 रूपया लेता था, अब पेशी आखरी हो गया है, वे जेल से छुट गये हैं| सम्पर्क नम्बर @7587145102. (184345) D

Posted on: Jan 30, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: मुझे पुलिस ने नक्सली समझकर बंधक बना लिया और जेल में भेज दिया था...

ग्राम-सोडे, ब्लाक-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से चैत राम उइके बता रहे हैं कि उन्हें पुलिस ने नक्सली के नाम से पकड़कर जेल में भेज दिया| उनके 4 बच्चे हैं घर के कमाने वाला कोई नही था जिससे उन्हें बहुत परेशानी हुई| वे गाँव के लोगों से कर्ज लेकर वकील को फीस देकर अपना केश का निपटारा करवाया, अभी वे घर में है लेकिन कोई रोजगार नही है, न ही सरकार कोई मदद कर रहा है, ये साथी छत्तीसगढ़ सरकार से मदद कि मांग कर रहे हैं, उन्हें दैनिक रोजगार दिलाने में सहायता करे|

Posted on: Jan 28, 2021. Tags: ANTAHGARH CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

तय जान गवाये गांघी यही तिरंगा के खातिर बर...राष्ट्रीय गीत-

जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से संपत यादव राष्ट्रीय गीत सुना रहे है:
तय जान गवाये गांघी-
यही तिरंगा के खातिर बर-
तय जन गवाये-
बहुत तप से जेल मा-
रोता पी परदेश के-
तय जन गवाये गांघी-
येही तिरंगा के कातिर बर-DI(184328)

Posted on: Jan 28, 2021. Tags: HINDI SONG JANJGIR CHAPA CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »