स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात या जोड़ो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गठिया वात या जोड़ो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| देशी बबूल की फली 100 ग्राम, देशी बबूल का गोंद 100 ग्राम, सफ़ेद मुसली 50 ग्राम, अस्वगंधा 50 ग्राम, गोखुरू छोटा 100 ग्राम, सतावर चूर्ण 50 ग्राम, बड़ी इलायची 30 ग्राम, सोंठ 100 ग्राम, घी से भुनी मेथी 50 ग्राम, काली जीरा 25 ग्राम लें| सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार गुनगुने दूध के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा शक्कर नमक का सेवन कम करें| नशा ना करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 09, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
चुन्नू मुन्नू हम दो दो भाई...कविता-
ग्राम-कुई, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रूद्र गौतम एक बाल कविता सुना रहे हैं :
चुन्नू मुन्नू हम दो दो भाई-
रसगुल्ले में हुई लड़ाई-
चुन्नू बोला मै खाऊंगा-
मुन्नू बोला मै खाऊंगा-
हल्ला सुनकर मम्मी आई-
दोनों को एक बात बताई...
Posted on: Aug 09, 2019. Tags: CG KABIRDHAM POEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
मोर संग चलव रे, मोर संग चलव ना...छत्तीसगढ़ी लोक गीत-
ग्राम-कुई, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़ी) से स्वाती वर्मा एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
मोर संग चलव रे, मोर संग चलव ना-
ये गिरे थके हपटे मन, अउ परे डरे मन के मन-
मै लहरिया मोर लहर मा फूलो फलो हरिया लो-
मोर संग चलव रे, मोर संग चलव ना...
Posted on: Aug 09, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
आंगनवाडी की कार्यकर्ता नियमित नहीं आने से व्यवस्था बिगड़ रही है...कृपया मदद करें-
ग्राम-बाह्पानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं| आंगनवाडी की कार्यकर्ता नियमित नहीं आती हैं| गाँव वालो की शिकायत है| उनकी ना आने से मध्यांह भोजन, बच्चो पढाई कोई भी ठीक से नहीं हो पाती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर| व्यवस्था को ठीक कराने में मदद करें: कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@8668496368.
Posted on: Aug 09, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
ज़िंदगी मौत ना बन जाए सम्भालो यारों...देश भक्ति गीत-
श्यामसाय पैकरा सुषमा स्वराज जी को श्रद्धांजली देते हुये एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
ज़िंदगी मौत ना बन जाए सम्भालो यारों-
खो रहा चैन-ओ-अमन हां-
मुश्किलों में है वतन-
सरफ़रोशी की शमा दिल में जला लो यारों-
इक तरफ़ प्यार है चाहत है वफ़ादारी है-
इक तरफ़ देश में धोखा है गद्दारी है...
