स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात या जोड़ो के दर्द का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गठिया वात या जोड़ो में दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं | लौकी का रस एक गिलास, काली मिर्च पाउडर 3 चुटकी, भुनी हुई अजवाईन एक चम्मच सभी को इकठ्ठा कर लें| उसके बाद सभी को लौकी के रस में मिलाकर सुबह नास्ते के समय और रात में सोने से पहले सेवन करें | लाभ हो सकता है| गुनगुने पानी का उपयोग करें| ठण्ड से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : खून की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी खून की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | पिस्ता 2 नग, मूगफली के दाना भुनी हुई 10 नग , काजू 2 नग, छोहारा 2 नग, सभी को साफ़ कर एक गिलास दूध में उबालें और गुनगुना रहने पर उपयोग करें| इसका उपयोग रात को सोने से पहले करें| दूध का उपयोग उतना ही करें| जितना पचा सकें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

ज़ज्बे और जूनून का रंग वो, हर मोड़ हर राह के संग वो...कविता-

कानपुर (उत्तर प्रदेश) से के एम भाई मजदूर दिवस के अवसर पर एक कविता सुना रहे हैं :
ज़ज्बे और जूनून का रंग वो-
हर मोड़ हर राह के संग वो-
इंसानी भावनाओ का रूप वो-
हर दिल की खुशी का स्वरुप वो-
खुले असमा का सितारा वो-
हर आंख का खूबसूरत नजारा वो-
साहस और संघर्ष का नारा ओ...

Posted on: May 01, 2019. Tags: KANPUR KM BHAI POEM SONG UP VICTIMS REGISTER

संगी जांवा फुलवारी री झांझर मारी, संगी जांवा फुलवारी...हल्वी गीत-

ग्राम पंचायत-बीरन पाल, विकासखण्ड-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कुमारी रैला नाग एक हल्बी गीत सुना रही हैं :
संगी जांवा फुलवारी री झांझर मारी-
संगी जांवा फुलवारी-
अमी जीबू कोटपाडी रे डांडा मारी-
संगी जांवा स्कूल बाटी रे डांडा मारी-
संगी जांवा स्कूल बाटी-
पढाई लिखाई करके सीखोरे नोनी मन...

Posted on: May 01, 2019. Tags: BASTAR CG JAGDALPUR KUMARI RELA NAAG SONG VICTIMS REGISTER

एलगो जनेवली बड़े, झुमका झुमाली जानू...गोंडी गीत-

तोपर पारा, ग्राम-मौली पदर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से हेमवती कश्यप अपने सहेली के साथ एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
एलगो जनेवली बड़े, झुमका झुमाली जानू-
नोनी झुमका, झुमाली जानू-
जोड़ी जोड़ी उलबा रे, झुमका झुमाली जानू-
ए गयेल वहिवा रे झुमका झुमा ली जानो-
ऐ कायल वादी रे झुमका झुमा ली...

Posted on: May 01, 2019. Tags: CG HEMWATI KASHAYAP JAGDALPUR SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »