Impact : परा में पानी की समस्या थी, अब हल हो गयी है...
चिलाछापर, पंचायत-बाटीपथरा, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं था| लोग नदी नाले का गन्दा पानी पी रहे थे| हैण्डपम्प लगवाने के लिए सरपंच, सचिव के पास कई बार आवेदन दे चुके थे| लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे| तब उन्होंने फरवरी 2018 में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| अब उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और मदद करने वाले अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.
Posted on: Aug 11, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शारीरिक कमजोरी दूर करने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शारीरिक कमजोरी दूर करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जायफल 100 ग्राम, सिलाजीत 50 ग्राम, अस्वगंधा 100 ग्राम, विदारी कंद 100 ग्राम, जंगली कौंच के बीज 100 ग्राम, काली मुसली 100 ग्राम और सफ़ेद मुसली 100 ग्राम, सतावर 100 ग्राम, सेमल मुसली 50 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम सभी को साफ कर चूर्ण बना लें| और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण सुबह खाली पेट एक गिलास दूध के साथ और रात को सोने से पहले सेवन करें| लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Aug 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
सावन के महिना छोटे दिन, तोला आवे नीद...गीत-
ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक गीत सुना रहे हैं :
सावन के महिना छोटे दिन, तोला आवे नीद-
कौन तो लगावे दाई आमा तो अमेलिया-
कौन तो लगावे जोड़ा नीम तोला आवे नींद-
सावन के महिना छोटे दिन, तोला आवे नीद-
राजा लगावे दाई आमा तो अमेलिया-
रानी लगावे जोड़ा नीम, तोला आवे नीद-
सावन के महिना...
Posted on: Aug 10, 2019. Tags: CG ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
नहीं बदरी उहंदे, नहीं बदरी बरसे हो...सावन गीत-
ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ी) से रूपलाल मरावी एक गीत सुना रहे हैं :
नहीं बदरी उहंदे, नहीं बदरी बरसे हो-
नहीं बदरी उहंदे, नहीं घटा बरसे-
हमर तो देशे रे बूंदों नहीं आवे-
हमर देशे रे बूंदों नाहीं गिराले, रे बूंदों नहीं गीरे-
काहे बदरी नईदो उंधे, नहीं घटा बरसे-
नहीं हवे पेढो पौधा, नहीं हवे रुखो राई-
नहीं हवे पेढो पौधा...
Posted on: Aug 10, 2019. Tags: CG ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : ह्रदय से संबंधित बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी ह्रदय से संबंधित बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| लौकी का जूस 300ml, पुदीना की 6 पत्ती और तुलसी की 6 पत्ती, एक चुटकी काला नमक और एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर जूस बना लें| सुबह पेट साफ करने के बाद सेवन करें| लगातार 3 माह तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| दवा का सेवन दिन में डो बार करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| एच डी गांधी@9111061399.
