गाँव में पानी की समस्या है 1 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...
ग्राम-मोखामारी पारा, पंचायत-कुसपाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से अर्जुनराम बघेल, जयराम मांडवी, सनतराम कश्यप बता रहे हैं, कि उनके पारा में पानी की समस्या है, इसके लिये वे सरपंच के पास आवेदन किये हैं, पानी नहीं होने से लगभग 50 घर के लोगो को दिक्कत होती है निवासी 1 किलोमीटर दूर पानी लेने जाते हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर/ अर्जुन@7828686661, सचिव@9340646554, कलेक्टर@9399394695, SDM@8839392611.
Posted on: Feb 19, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
2 साल से बोरिंग ख़राब है पानी की समस्या होती है...
सालेमारी पारा, ग्राम-असलनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सामनाथ कोर्राम बता रहे हैं कि गाँव में बोरिंग की समस्या है, 2 साल से ख़राब है, कर्मचारी नहीं बनेगा बोल रहे हैं, बोरिंग ख़राब होने से पानी की समस्या होती है लोगो को दूर से पानी लाना पड़ता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप को ठीक कराने में मदद करें : PHE@9424296892, सचिव@9770371500.
संपर्क नंबर / शामनाथ@6265344018.
Posted on: Feb 18, 2020. Tags: CG KONDAGAON PROBLEM SAMNATH KORRMA SONG VICTIMS REGISTER
सरपंच सार्वजनिक मोटर पम्प खेत में उपयोग रहे हैं, 6 माह से लोगो को पानी की समस्या है...
ग्राम-अकौडिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव बता रहे हैं कि अकौडिया गाँव में पानी की समस्या है, 6 माह हो चुके हैं गाँव के लोग जहां से पानी लाते थे वहां से मोटर निकाल लिया गया है जिसके कारण पानी की समस्या होती होती है, पानी के लिये दूर से पानी लाना पड़ता हैं मोटर को निकालकर सरपंच के खेत में व्यक्तिगत उपयोग किया जा रहा है निवासी पानी के लिये पैसे देते उसके बाद भी पानी नहीं मिल रहा है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें जिससे लोगो को पानी मिल सके : संपर्क नंबर@7697448583. सरपंच@ 9200673447, PHE ठेकेदार@7047603066.
Posted on: Feb 18, 2020. Tags: JAGDISH YADV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
12 साल हो गया नही मिला विधवा पेंशन, बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहें है...कृपया मदद करे-
सारीमारी पारा, ग्राम पंचायत-हसलनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में पिलादाई बता रही है की 12 साल से विधवा हैं, उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है, जिसका शिकायत सचिव सरपंच के पास की लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि दिये गये नंबर पर अधिकारीयों से बात कर विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क@6265344118, सचिव@9770371500, कलेक्टर@9399394695, SDM@8839392611.
Posted on: Feb 17, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGANW PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मैं 6 साल से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहा हूँ लेकिन अभी तक नही बना है, कृपया मदद करें...
ग्राम-बड़ेकुरूसनार, ब्लाक+जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में नीलूराम पिता पाकलू बता रहे है की उनका राशन कार्ड नहीं बना है| जिसके कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाता है| बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते है|इसलिए उन्होनें सचिव सरपंच के पास आवेदन किये है, आज कल बोलकर गुमराह कर रहे है| लेकिन अभी भी राशन कार्ड नही बन पाया है| इसलिए वे परेशान होकर सीजीनेट सुनने वाले सभी सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर बात कर निवेदन करें| जिससे उनका राशन कार्ड बन सके: सचिव@6261308581, कलेक्टर@9399394695, संपर्क@8817315195.

