सहकार रेडियो : बाल चौपाल (ब्रह्माण्ड को किसने बनाया)
प्यारे बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” कार्यक्रम में ज्ञान विज्ञान के तहत आज हम आपको सुनवाएंगे ब्रह्माण्ड के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां| जिसे लिखा है विकास जी ने और इसलिय गया है बाल पत्रिका कोंपल से | ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |
Posted on: Aug 18, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER
स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाईयाँ एंव शुभकामनाएं...
जिला-छतरपुर (मध्यप्रदेश) से लालू नामदेव स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाईयाँ एंव शुभकामनाएं. आज दिन सभी देशवासियों के एक महत्वपूर्ण का दिन है, आज का दिन उन शहीदों को नमन् करें, जिन शहीदों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजादी दिलाने का कार्य किये सत-सत नमन करें, और साथ ही साथ उन जवानों की सत-सत नमन करें जो दिन-रात देशवासियों के सीमा पर सुरक्षा में लगे है, सुरक्षा जवानों को हमे सदा आदर एंव सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए | जिसे उन सभी सुरक्षा बलों उत्साह एंव मनोंबल बढे. सीजीनेट के माध्यम से सभी और सुनने वाले साथियों को सुनने और सुनानें के लिए आग्रह कर रहें है. लालू नामदेव@8827871627.
Posted on: Aug 15, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
ईही तिरंगा के खातिर बर तय जान गवाए...छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत-
ग्राम-गोतमा, ब्लाक-जयजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपत यादव स्वतंत्रता दिवस अवसर में एक गीत सुना रहा है-
तय जान गवाए गाँधी-
ईही तिरंगा के खातिर बर, तय जान गवाए-
कतको रोवै रो रो मरगे, तय जान गवाए-
बहुत ताफिहे जेल मा धान्धीन, वो परदेश के-
कतका दिन गुलामी रिहिन वो, पापी अंगरेज के-
कतको झनला होरा कस भूंजे, अउ कतको ला फांसी-
ईही तिरंगा के खातिर बर तय जान गवाए...
Posted on: Aug 15, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
सोसायटी में सभी राशन मिल रहा है, कोई समस्या नहीं है...
कंचनपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से तुलाराम ठाकुर जो सेल्समैन हैं, बता रहे हैं पहले जो राशन आया था, उसमे 3 माह निःशुल्क राशन देने के लिये कहा गया था, सेल्समैन का कहना है वे लोगो को योजना ला लाभ दे रहे हैं, 869 राशन कार्ड धारक हैं, जो राशन पैसा से मिलना है उसे पैसे में देते हैं, बिना पैसे वाले राशन को बिना पैसे के देते हैं| कार्ड धारको का कहना है उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है| (AR)
Posted on: Aug 14, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
बस्तर बुल्टू (ब्लूटूथ) रेडियो कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी हिंदी भाषा में 14 अगस्त 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आयें हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं राजेंद्र और डोमेश्वरी छत्तीसगढ़ी हिंदी भाषा में इस रेडियो कार्यकम में जिला बस्तर के विश्व आदिवासी दिवस के अवसर में विस्तृत है तथा संस्कृति व गीत संगीत, खेती, स्वास्थ्य एवं परंपरा के बारे में जानकारी दिया जा रहा है | जिसमे गीत गा रहें हैं, जड़ी बूटी के बारे में बता रहे हैं. इस बुल्टू रेडियो प्रोग्राम को सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड काल करके सुन सकते हैं और www.cgnetswara.org वेवसाईट पर जाकर देख व सुन सकतें हैं | वेबसाइट से डाउनलोड करने या व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के बाद लोग ऐसे इलाकों में जहां फोन का सिग्नल नहीं है वहां ब्लूटूथ के माध्यम से एक दूसरे को बांटते हैं | लोग ब्लूटूथ का उच्चारण नहीं कर पाते तो इसे बुल्टू रेडियो भी कहते हैं.
