स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में पेशाब में होने वाली जलन को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गर्मी के दिनों में पेशाब में जलन होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं | पलास के फूल 50 ग्राम, झबरी बेरी की जड़ 50 ग्राम, पुदीन हरा की पत्ती 50 ग्राम, धनिया पत्ती 50 ग्राम, दालचीनी 50 ग्राम, मठा 200 ग्राम इकठ्ठा कर लें| उसके बाद मठा को छोड़कर सभी को साफकर, पीसकर चूर्ण बना लें| सभी को 200 ग्राम मठा में मिलाकर शरबत बना लें| एक-एक गिलास दिन में दो बार सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 02, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : संधिवात या गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी संधिवात या गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | केवकंद 250 ग्राम, सोंठ 250 ग्राम, मेथी भुनी हुई 250 ग्राम, अजवाइन भुनी हुई 250 ग्राम, मिश्री 250 ग्राम सभी को साफ कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| पीने के लिये गुनगुने पानी का उपयोग करें| ठण्डी चीजों से बचे| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 02, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
कहां सुमीर मईया, कहां सुमीर दाई...देवी गीत-
ग्राम-जनकपुर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गजेंद्र प्रसाद एक देवी गीत सुना रहे हैं :
कहां सुमीर मईया, कहां सुमीर दाई-
कहां सुमीर सरस्वती हे माई-
धरती सुमीर मईया, सगरे सुमीर दाई-
हे मईया कहां सुमीर सरस्वती हे दाई...
Posted on: May 02, 2019. Tags: BALRAMPUR CG GAJENDRA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER
बाजा बाजी वोला गुटुला गाटो, मोरी वदिला शेरे रे जलियाना जलिपारा...गीत-
ग्राम पंचायत-काकरवाडा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से लाचंगो बाई और चंपी एक गीत सुना रहे हैं :
बाजा बाजी वोला गुटुला गाटो-
मोरी वदिला शेरे रे जलियाना जलिपारा-
हावर मोरा बाबा रिसाला यादे-
वाका रिये वडा की वाजे रे जलियाना जलिपारा...
Posted on: May 02, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG
सुरमई के लेथे परनाम हो माई...गीत-
कठरा डोंगरी, पोस्ट-गोविंदपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह मरावी एक भजन सुना रहे हैं :
कहां लगाहूँ माता, कहां बताहूँ दाई-
सुरमई के लेथे परनाम हो माई-
कहां लगाहूँ माता, कहां बताहूँ दाई-
सुरमई के लेथे परनाम हो माई...
