सरपंच के पास आवेदन किया है, पर हमारा बीपीएल राशन कार्ड नहीं बन पाया, कृपया मदद करें...

सुरेन्द्र प्रसाद, ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्य प्रदेश) से अपनी समस्या बता रहे हैं कि उनके परिवार का राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन की दुकान में राशन नहीं मिल पा रहा है , राशन बनवाने के लिए सरपंच व उपसरपंच के पास आवेदन भी किया था लेकिन आज तक कोई भी कारवाई नहीं हुयी है इसलिए साथी सीजीनेट से मदद की अपील कर रहे हैं : संपर्क सूत्र-सुरेन्द्र प्रसाद@ 9644608022

Posted on: May 14, 2020. Tags: ANUPPUR CARD MP PROBLEM RATION SONG SURENDRA PRASAD VICTIMS REGISTER

दिल्ली : 10 दृष्टिबाधित परिवार के पास खाने को राशन नहीं, दर दर भटक रहे, कृपया मदद करें...

दिल्ली से राजेश पाठक बता रहे है कि पुरानी विधानसभा आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा के कार्यालय में 9,10, दृष्टि बाधित परिवार के लोग मिलकर गए थे तो वहां संजीव झा उपस्थित नहीं थे हम सभी दिल्ली के नत्थूपुरा इलाके के रहने वाले हैं | हम सब लोग दर-दर भटक रहे है, इन लोंगो के पास खाने के लिए कुछ नहीं है छोटे-छोटे बच्चे है और किराये के मकान में रहते है मकान का किराया देने के लिए पैसे नहीं है, बहुत परेशान है इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील करते है कि वहां के अधिकारियों व विधायकों से बात करके इनके खाने व रहने में मदद किया जाये | संपर्क नम्बर@9350166110.

Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER

पुणे : लॉकडाउन में फंसे है, परिवार के साथ में, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

सचिन मेश्राम बता रहे है कि साईं सत्यम कावडे बस्ती पुणे में रहते है वे मजदूरी करते है उनके परिवार में 4 लोग रहते है लांकडाउन के कारण मजदूरी नहीं कर पाते है इनके पास खाने के लिए राशन नहीं है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलाने में मदद करे : संपर्क नम्बर@7972950459. (167115)

Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH SACHIN MESHRAM SONG VICTIMS REGISTER

नोएडा में लॉकडाउन में फंसे 27 लोगो के पास काम, खाने, रहने की समस्या है, सभी परेशान हैं-

सेक्टर 86, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तरप्रदेश) से रेखा बता रही हैं, लगभग 27 लोग लॉकडाउन में फंसे हैं, उन्हें मदद नहीं मिल रही है, कोई काम नहीं मिल रहा है सभी काम बंद है जिसके कारण वे लोग परेशान हैं, खाने की समस्या है, इतने पैसे भी नहीं है कि घर जा सकें इसलिये वे सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि भोजन व्यवस्था कराकर मदद करें : संपर्क नंबर / रेखा@9958927587. (167242)

Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR REKHA SONG UP VICTIMS REGISTER

दिल्ली में फंसे 9 परिवारो के पास भोजन की समस्या है, मकान का किराया देने को पैसा नहीं है...

नत्थूपुरा, पोस्ट-बुरारी, पिनकोड, 110084, दिल्ली से बिनोद कुमार मिश्रा बता रहे हैं वे लॉकडाउन में आंख से नहीं देख सकते हैं, सभी को राशन की समस्या है, मकान का किराया देना है, गैस भराने की समस्या है, लेकिन काम नहीं होने के कारण सारा काम बंद है, परिवार के पालन पोषण की समस्या हो रही है, जहाँ वे रहते हैं वहां पर 9 परिवार, 30 जनसँख्या है, सभी परेशानियों से गुजर रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने और मकान किराये की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7289900895. (167309)

Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER VINOD KUMAR

« View Newer Reports

View Older Reports »