चल धरती ला सवार भैया...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-खेरा, जिला-जांजगीर चापा छत्तीसगढ़ से रामप्रसाद छत्तीसगढ़ी में एक गीत सूना रहे है:
चल धरती ला सवार भैया-
ये देश के नैया तोर हाथ मा-
गडौ कोनो झन विग हर काँटा-
सुख-दुःख मा सबके बाँटा-
आघू ढहर रद्दा चतवार भैया-
ये देश के नैया तोर हाथ मा-
चल धरती ला सवार भैया-
ये देश के नैया तोर हाथ मा...
Posted on: Aug 19, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कबाब चीनी और नागर बेल से घरेलू रोग उपचार...
ग्राम -रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कबाब चीनी का औषधि प्रयोग बता रहें है, कबाब चीनी एक लकड़ी होती है उसकी और औषधि गुण बता रहा है-
गुण- 1. पुराने से पुराने सिर दर्द को ठीक करने के लिए यह कबाब चीनी का उपयोग करें इससे बहुत ही कगार साबित होता है.
2. कबाब चीनी और नागर बेल के पत्तें को पीसकर उसे गोली बना ले और उस गोली को चूसने से मुह का सुजन और सरभंग तथा गला का भरी पण कंठ लगा साफ़ हो जाता है.
संपर्क@9826040015.
Posted on: Aug 19, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
तू राम है, तू रहीम है, तू करीम कृष्णा खुदा...गीत-
ग्राम-सुरेशपुर (थैलूपारा) जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से शशिकला तिग्गा एक गीत सुना रही है-
तू राम है, तू रहीम है-
तू करीम कृष्णा खुदा-
तू है वाही गुरु तू यीशु मसीह-
हर नाम में तू समा रहा-
तेरा जात-पात पुराण में-
तेरा दस वेद बखान में-
गुरु ग्रन्थ वेद बखान में...
Posted on: Aug 19, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारे में रोड नहीं है, आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, सरपंच को बोलने पर ध्यान नही देते...
ग्राम-डोंगरीपारा, पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी बुटलू कश्यप बता रहे है कि उनका गाँव पहाड़ों से घिरा हुआ है जो कि ग्राम डोंगरीपारा से कोयती पारा तक लगभग 4-5 किलीमीटर तक रोड की बहुत समस्या है| मिटटी का रोड होने के कारण आने-जाने में बड़ी समस्या होती है उसके लिए उन्होंने पंचायत स्तर पर आवेदन दिए थे| लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर है कि दिए गये फोन नंबर पर बात करके रोड बनवाने में मदद करें : सरपंच@9691206560. CEO@7835814506. संपर्क नम्बर@7499668380. (173418) RK
Posted on: Aug 19, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (घुमक्कड़ों के किस्से)
बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में “घुमक्कड़ों के किस्से” की अगली कड़ी में सुनिए रूसी यात्री अफानासी निकितिन की कहानी | ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |
