जिला रीवा थाना डभौरा से लगभग 1 किलोमीटर के अंतराल में 18 लड़की को अपहरण करने की कोशिश...

ग्राम-मदरी, थाना-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गुड़िया देवी कोल बता रहीं हैं, डभौरा थाना से लगभग एक किलोमीटर दुरी पर बन्ता गाँव के पास दिनांक 27 अगस्त 2020 को घटना हो हुई हैं एक 22 साल लड़का एक 18 साल लड़की को अपहरण करने की कोशिश कर रहा था जो की एक सूरजपाल नाम का लड़का चिल्लातें हुए उनके पास आये और उस लड़की को नजदीकी थाना-डभौरा में ले गया जिसके बाद आरोपियों को भी बुलाया गया जिनको लगभग दस मिनट पूछताछ करके बगैर कार्यवाही किये छोड़ दिया गये और उनके बाद सूरजपाल को मारने की धमकी दे रहें हैं, इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं, थाना-डभौरा टी.आई. से बात करके इस मामला पर फिर से जाँच करके आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको सजा दीलवाने में मदद करें : TI@7987908086 संपर्क@9522105185 (174385) RK

Posted on: Sep 01, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

बज्जिका के बिगुल फुकबई...लोक गीत-

मालीघाट मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार (लोककलाकार) लोक कला कार एक गीत सुना रहें हैं-
बज्जिका के बिगुल फुकबई-
गवई राग और गान-
हम हतीयई सुनील कुमार-
बज्जिका अप्पन महान-
सुर कबीर के सुनदर वाणी-
मीठी वाणी, सुन्दर वाणी-
नानक तुलसी के सुन्दर वाणी-
मीठी वाणी, सुनदर वाणी-
देश विदेश में फईलल हैं-
हई अप्पन पहिचान-
हम हई सुनील कुमार-
बज्जिका अप्पन महान-
लिच्छवी, वैशाली,बलशाली-
हई दुनिया में शान-
श्रेष्ठ महावीर वर्धमान-
बुद्ध उपदेश महान-
इहाँ भेलई अम्बपाली-
गणिका महान-
हम हतीययई सुनील कुमार-
बज्जिका अप्पन महान...

Posted on: Sep 01, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में पानी की बड़ी दिक्कत है, हम नदी का पानी पिते हैं, कृपया हैंडपंप लगवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-गोढरीपाल के आश्रित गाँव (खोदरापारा) तहसील-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गागरा राम मांझी बता रहें हैं पानी की समस्या गाँव लगभग 400 की जनसंख्या जो लोग वर्तमान समय नदी नाले का पानी पिए रहें है जिसे अधिकतर लोग बीमारी की शिकार हो रहें हैं जैसे सर्दी-खांसी, मलेरिया गाँव एक हैंडपंप है जो इस समय ख़राब पड़ा हुआ हैं, इस वजह से नदी की पानी पिने के लिए मजबूर है, इसलिए सीजीनेट सुननें वालें साथियों से अपील का कर रहें हैं दिए गयें फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात करके शुद्ध पेय जल की व्यवस्था करने में मदद करें: संपर्क@9301451290, सचिव@8770999656, CEO@78345814506 (174390) RK

Posted on: Sep 01, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

सुन-सुन मेरी प्यारी गुड़िया सुन...हिंदी गीत-

ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट- पोस्ट-उसरार, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार ढालीएक गीत सुना रहें हैं-
सुन-सुन मेरी प्यारी गुड़िया सुन-
आओ सुनाओं तुम्हे कहानी-
एक था राजा एक रानी-
दोनों की अजबा कहानी-
सुन-सुन मेरी प्यारी गुड़िया सुन...

Posted on: Sep 01, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर :गुर्दा की बीमारी, निमोनिया, विषैले या जहर वालीं पदार्थ खाने की उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल गुर्दा की बीमारी, निमोनिया, विषैले या जहर वालीं पदार्थ खाने की उपचार औषधीय उपयोग बता रहे हैं-
1. गुर्दा की बीमारी का इलाज, घी से बने पदार्थ को सीन नहीं करना चाहिए और तेल,
मिर्च मसाला का परहेज करें|
2. निमोनिया, रोग का घरेलू उपचार निमोनिया रोगी को पूरी तरह शीत हवा से बचना या बचाना चाहिए और पुरे समय बिस्तर या पलंग पर सोया रहना चाहिए|
3. यदि कोई व्यक्ति विषैले या जहर वालीं पदार्थ खा लिए हो तो उसे एक गिलास पानी में आधा चम्मच राई और आधा नमक मिला कर घोल बना ले और उस घोल को उस व्यक्ति को पिलाए जो व्यक्ति जहर का सेवन किया हैं इसी प्रकार से दो-तीन बार पिलाए जिसकें पश्चात वह उल्टी के माध्यम से सारे जहर बाहर निकल जायेंगे जिसके पश्चात् उसे प्राथमिक उपचार कर बिलकुल ठीक कर सकतें है|
संपर्क@9826040015 RK

Posted on: Sep 01, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »