हैया मचों दंतेश्वरी बूबैय रामह...बस्तर हल्बी गीत-
ग्राम पंचायत-बाग़मुंडी, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल और साथ में है सरपंच चमरा राम कवाशी एक हल्बी एक भक्ति गीत सुना रहें है-
हैया मचों दंतेश्वरी बूबैय रामह-
है तुम चे चरण-शरण-
मै बस्तर जिला चो-
आदिवासी पिला-
मै बस्तर जिला चो-
आदिवासी पिला...
Posted on: Aug 20, 2020. Tags: PEACE SURVEY HALBI SONG VICTIMS REGISTER
हमारें गाँव की रोड़ नही बनाये है, जो बरसात के दिनों में बड़ी दिक्कतें होती है, कृपया मदद करें...
मध्यप्रदेश राज्य जिला रीवा ब्लाक-जवा, ग्राम पंचायत-कोनी के आश्रित गाँव चेंदुवा से बिनीता बता रही हैं रोड की समस्या गाँव वालों को आने-जाने के पक्की सड़क नही है जो बरसात के दिनों में बड़ी दिक्कतें होती है खासकर अगर गाँव का कोई व्यक्ति बीमार होने पर अस्पताल ले जाने के लिए कपडे की झोली या फिर चार पाई (खटिया) से उठा कर ले जाते है, इस गाँव की जनसंख्या लगभग 100 बता रहें है इस प्रकार से गाँव में परेशानी है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है, बतायें गयें अधिकारीयों की फ़ोन पर संपर्क करके रोड की व्यवस्था कराने में मदद करें. तहसील@9993454875. रोजगार सहायक सचिव@9179826372.कलेक्टर@9893775673.
Posted on: Aug 20, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER
जो तू मिटाना चाहे जीवन की कृष्णा...कृष्णा भजन-
जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू झरिया कृष्णा भजन सुना रहें है-
जो तू मिटाना चाहे जीवन की कृष्णा-
सुबह शाम बोल बन्दे कृष्ण ,कृष्ण-
हरी नाम पावन पावन कृष्णा नाम प्यारा प्यारा-
गुण गये कृष्ण कृष्ण जग से ओ हारा हारा-
मनसे मिटे अंधी यारा बोल कृष्ण कृष्ण-
सुबह शाम बोल बन्दे कृष्ण कृष्ण-
जिसको मिली पीड़ा दुखे का मरन क्या जाने-
गुण गये कृष्ण कृष्ण दुखे का मरम क्या जाने-
जग से मिटे अंधीयारा जीवन की कृष्णा-
जो तू मिटाना चाहे जीवन की कृष्णा-
सुबह शाम बोल बन्दे कृष्ण कृष्ण...
Posted on: Aug 20, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सुजन रोग, उदार रोग, खांसी, श्वास रोग, पीनस इन सभी रोगों का घरेलू उपचार...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल सुजन रोग, उदार रोग, खांसी, श्वास रोग, पीनस, पांडू रोग, बवासीर इन सभी रोगों का घरेलू औषधीय उपचार बता रहें है, अदरक और पुराना गुड़ इन दोनों को मिलाकर लगभग 5 से 20 से दिन-प्रतिदिन सेवन करने से यह सभी रोग नष्ट हो जाता है. बकरी का दूध सेवन करने से सभी तरह से सुजन रोग नष्ट हो जाता है. संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Aug 20, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
ये कौने चिराईया के तीनबा पंजलवा भईया...गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश पाल के साथ उसके पापा एक गीत सुना रहें है-
ये कौने चिराईया के तीनबा पंजलवा भईया-
चिराईया के पांच रे पंजलवा भईया-
कौने चिराईया के छत्तीसा कलेजवा भईया-
कौने चिराईया के तीन बागा बगोदरिया भईया-
ये कौने चिराईया के बहत्तर बहेंनिया...
