स्वास्थ्य स्वर : स्वाश, दमा, खांसी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्वाश, दमा, खांसी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हल्दी घी में भुनी हुई 50 ग्राम, मीठा सोडा 5 ग्राम, भुनी हुई सुहागा 5 ग्राम, गुड़ 50 ग्राम इकठ्ठा कर लें | हल्दी, सोडा और सुहागा को मिलाकर पाउडर बना लें| फिर उसे गुड़ में मिलाकर मटर के दाने के बराबर गोली बना लें, और छांव में सुखा दें| 2-2 गोली सुबह-शाम गुनगुने पानी के साथ सेवन करें, लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें, ठंडी चीजों से बचें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मंद बुद्धी बच्चो के लिये घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी मंद बुद्धी बच्चो के लिये घरेलू उपचार बता रहे हैं| सर्प गंध चूर्ण 20 ग्राम, अस्वगंधा चूर्ण 20 ग्राम, गुलाब जल 500 ग्राम लेकर सभी को मिलाकर रख दें| उसके बाद पतले कपड़े से छानकर साफ़ सीसी में रख लें| एक ग्राम दवा पानी में डालकर सुबह-शाम बच्चे को पिलायें| इससे लाभ हो सकता है | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे घर तक लाईट नहीं पहुंचा है, आवेदन करते हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 9 के 3 घरों तक लाइट नहीं पहुंचा है| उन्होंने सरपंच से आवेदन किया| लाइन मैन के पास भी आवेदन किया| लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| लाइनमैन का कहना है| खम्बा काफी लगेगा, इसलिए लाइट नहीं लगाया जा सकता |लाइट नहीं होने के कारण सिंचाई की समस्या होती है| अंधेरा जंगली हाथियों का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करें: विद्युत विभाग@9575244349, लाइन मैन@6262047890 सरपंच@9111234251. संपर्क नंबर@6262119523.

Posted on: May 07, 2019. Tags: CG ELECTRICITY JAGDEV PRASAD POYA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

उठो साथी आज चले हम मुक्त कराने देश को...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
उठो साथी आज चले हम मुक्त कराने देश को-
सदियों से गुलाम आज तक अपने प्यारे देश को-
देखो बिरला टाटा, बाटा दो, कहते रोज-रोज का घाटा दो-
अपने घर के भरे तिजोरी, भेज माल विदेश को-
उठो साथी आज चले हम मुक्त कराने देश को-
देखो जाती धर्म का घेरा, देखो दलाल का फेरा...

Posted on: May 06, 2019. Tags: CG KAILASH SHINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : हर्निया की बीमारी का घरेलू उपचार और परहेज-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी हर्निया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| रसना 50 ग्राम, मुलेठी 50ग्राम, गिलोय 50 ग्राम, अरंड की जड़ (अंडी) 50 ग्राम, अमलताश की गिरी 50 ग्राम, गोखरू 50ग्राम, पटोल 50 ग्राम, अडूसा की पत्ती 50 ग्राम। सभी को साफ कर, पीसकर दरदरा चूर्ण बना लें| एक चम्मच चूर्ण को 4 कप पानी में उबले, जब एक कप शेष रह जाये, तो एक चम्मच कैस्ट्रॉल या अरंड का तेल मिलायें| इसे सुबह खाली पेट और रात में सोने से पहले सेवन करें| इसका सेवन लाभ 3 माह तक कर सकते हैं| वजन न उठाये, मेहनत का काम न करें| मिर्च मसाला, तेल खटाई,गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 06, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »