वनांचल स्वर : खाज-खुजली का घरेलू उपचार-

ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांझी खाज-खुजली, दाद और छोटे बच्चो के शरीर में होने वाले फुंसी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, तालाब या नदियों में पाई जाने वाली सूतई जिसे सूती भी कहते हैं, उसका रंग अंदर से सफेद और बहार से काई की तरह होता है, उसको अच्छी तरह आग में जला लें उसके बाद पाउडर बनाकर कपडे से छानकर घाव में लगा सकते हैं, इसके अलावा यदि घाव सूखा है, फटी एड़ियाँ है तो पाउडर को अलसी के तेल में मिलाकर लगाना होता है, मुह में झांई या काला धब्बा हो तो दिन में दो से तीन बार उस जगह पर पाउडर की तरह लगा सकते है, इस तरह प्रयोग करने से लाभ मिल सकता है :
संपर्क नंबर@7389964276.

Posted on: Jul 29, 2018. Tags: BHAGATRAM LANHJI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : गैस, अपच का घरेलू उपचार-

रेजबी दवा खाना, पुरानी बस्ती रानीरोड जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमीन अपच, गैस जैसी सामान्य समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि जिन व्यक्तियों को इस प्रकार की समस्या हो रही है, अजवाईन 100 ग्राम लेकर उसे अच्छे से धो लें और सुखाकर रख लें, और 10 ग्राम काला सेंधा नमक मिलाकर एक बर्तन में रख ले उसके बाद उसे नीबू के रस में डूबाकर उसके ऊपर कपड़ा लाकर सुखा दें, सूखने के बाद उसे कांच के बर्तन या बरनी में रख लें और भोजन के बाद आधी-आधी चम्मच खाएं इससे गैस, अपच जैसी समस्या में आराम मिल सकता है : संपर्क नंबर@9131235332.

Posted on: Jul 29, 2018. Tags: DR AMIN HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : बाल की समस्याओं का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश ) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय बाल संबंधी समस्याओं का घरेलू उपचार बता रहे हैं, शिकाकाई एक वृक्ष है जिसमे फल्लिया लगती है, उसकी फल्लियां 100 ग्राम लेकर 400 ग्राम पानी में तब तक उबालें जब तक कि आधा न हो जाए उसके बाद पानी को ठण्डा कर उस पानी से बाल को धोना चाहिए, ऐसा करने से बाल में होने वाले जुए, रुसी साफ़ हो सकती है और बालो की वृद्धि हो सकती है, इस तरह से आप अपने बालो को केमिकल युक्त दवा के प्रयोग किये बिना उपचार कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं :वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Jul 28, 2018. Tags: RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हम मेहनत कर जीवन की हर मुश्किल को पार कर सकते हैं...कहानी-

ग्राम-केरकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उदारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अखिलेश कुसवाहा एक प्रेरणादायक कहानी सुना रहे हैं : एक बार एक कौआ को जोर की प्यास लगी, तब आकाश में उड़ते-उड़ते उसे नीचे एक घड़ा दिखाई दिया जिसमे थोड़ा सा पानी था, जो बहोत नीचे था, लेकिन उसे अपनी प्यास बुझानी थी, फिर उसने एक तरकीब सोचा और घड़े में एक के बाद एक कंकड़ डालने शुरू किये जिससे पानी ऊपर आ गया, कौवे ने अपनी की प्यास बुझाई और आगे बढ़ चला, इससे सीख मिलती है, हम मेहनत कर जीवन की हर मुश्किल को पार कर सकते हैं |

Posted on: Jul 28, 2018. Tags: AKHILESH KUSWAHA SONG STORY VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय रे हाय बेरा डूब गये यार...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-नवगोई, थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जायसवाल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे हाय बेरा डूब गये यार-
देवी माँ दिया बाती बार आयो रे-
अरे देवी माँ के दिया बाती बार आयो रे-
कुदरगढ़ में कुदरगढ़ी रामगढ़ सिया माई-
अंबिकापुर में बसे महामाई बेरा डूब गये यार-
हाय रे हाय रे हाय बेरा डूब गये यार...

Posted on: Jul 28, 2018. Tags: BRIJBHAN JAYASWAL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »