हम उजाला जगमगाना चाहते हैं, अब अंधेरे को हटाना चाहते हैं...कविता-

ग्राम-बरपटिया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दो बच्चे सोनावती मरावी और मायावती मरावी एक कविता सुना रहे हैं:
हम उजाला जगमगाना चाहते हैं, अब अंधेरे को हटाना चाहते हैं-
हमारे दिल को दिलाना चाहतें है हम झुके सिर को उठाना चाहते हैं-
बुरे स्वर हम मिटाना चाहते हैं ताल लय पर गान गाना चाहते हैं-
हम सबको सम बनाना चाहते हैं, अब बराबर बिठाना चाहते है-
हम उन्हें धरती दिलाना चाहते है-
जो वहां सोना उगाना चाहते है...

Posted on: Nov 16, 2017. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

दया देत जाना बाबा तोर आये हो सरन मा...शिव गुरु भजन -

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी अपने साथियों के सांथ शिव गुरु भजन कर रहे हैं वे बता रहे हैं कि ये आदिवासी समाज में एक परंपरा है जिसमें वे गीत भजन गा कर अपने गुरु शिव की आराधना करते हैं इसमें महिला पुरुष सभी शामिल होते हैं :
दया देत जाना बाबा तोर आये हो सरन मा-
दया देत जाना महादेव तोर आये हो सरन-
दया देत जाना बाबा तोर आये हो सरन मा दया देत जाना...

Posted on: Nov 16, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : बिही (अमरुद) के औषधीय गुण -

धन साय मरावी आज ग्राम-बरपटिया, ब्लॉक प्रतापपुर जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में हैं वहां उनकी मुलाक़ात वैद्य सुन्दरलाल मरकाम जी से हुई है जो उन्हें आज बिही के फल के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं इस फल को अमरुद या जाम भी कहते हैं वे बता रहे हैं उल्टी आने जैसा महसूस होने पर बिही के नए पत्ते को चबाकर उसके रस को निगलने से मुँह साफ हो जाता है और उल्टी नहीं आती.कच्चे बिही को खाली पेट में खाने से पेट साफ होता है जिन लोगों का पेट साफ़ नहीं होता उन्हें इसे आजमाना चाहिए और इसके अलावा बबासीर बीमारी में इसके फल को खाली पेट कच्चा या पका खाने से लाभ मिलता है इसे दिन में खाली पेट कभी भी खा सकते हैं : सुन्दरलाल मरकाम@7354620356.

Posted on: Nov 15, 2017. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हे गा किसान काय हो बताना काय हो सुनाना...किसान गीत -

ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक किसानी गीत सुना रहे है:
हे गा किसान काय हो बताना काय हो सुनाना-
पूछतऊं बता देना गा तोरे मेहनत के भाव काहे न-
मोरो मेहनत के भाव नहीं है न-
धरती म मेहनत करके अन्न ला उगातन-
अन्न ला उगाके हम दुनिया ला खिलातन-
तबले भाव हमार नहीं तो हवेगा-
मोरो मेहनत के भाव नहीं है न...

Posted on: Nov 15, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : हम लोग केवल जैविक खेती करते है कोई भी रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करते...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-बड़े कमेली, ब्लॉक और जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां रूपलाल मरावी के साथ में गाँव के आदिबासी किसान गंगुराम तामो बात कर रहे हैं जो बता रहे है कि वे जैविक खेती करते है और सूरी धान, मरण धान जैसे बीज बोते हो ये सिर्फ सब देसी धान के बीज ही बोते है और वे कोई भी हाईब्रिड धान नहीं बोते है. वे खेत में गोबर खाद डालते है और पत्तो को सडाकर जो खाद बनता है उसको भी डालते है| कोसरा भी उसी में बोते है और उनके गाँव के सारे लोग केवल जैविक खेती ही करते है | वे लोग कोई भी रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करते है क्योंकि रासायनिक खाद से बीमारी फैलती है | रूपलाल मरावी बता रहे हैं कि हम सभी को इन आदिवासी किसानों से सीखना चाहिए @7089415537.

Posted on: Nov 14, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »