शौचालय नहीं होने के कारण शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत अमाडीपी, पोस्ट सवारवा, ब्लाक बगीचा जिला जशपुर छत्तीसगढ़ से धनेश्वर यादव जी बता रहे हैं उनके घर में शौचालय नहीं बना है शौचालय नहीं बनने के कारण शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। रात में कीड़े मकोड़े का डर बना रहता है इसके लिए उन्होंने सचिव को बोले हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:7587167535.
Posted on: Nov 03, 2022. Tags: BAGICHA CG JASHPUR PROBLEM TOILET
30 साल से खेती कर रहे थे उस जमीन को फॉरेस्ट विभाग ले लिए कृपया मदद करें
ग्राम बालीमेला, पंचायत एंगुरपल्ली, मंडल चिंतुर, अलूरसीतारामराजू आंध्र प्रदेश से गांव के ग्रामीण बता रहे हैं सलवा जुडूम से पहले आए हुए हैं छत्तीसगढ़ से आंध्र प्रदेश में बाली मिला गांव में रहते हैं। वहां फॉरिस्ट विभाग के लोग बहुत परेशान कर रहे हैं। उनके पास सरकार की तरफ से वोटर आईडी राशन कार्ड बना हुआ है। वहां 44 घर की बस्ती है। लगभग 40 साल से है। 30 साल से खेती कर रहे थे वह जमीन को फॉरेस्ट वाले ले लिए और पौधारोपण कर दिए हैं। फॉरेस्ट विभाग के रेंजर 3 एकड़ तक जमीन देंगे। लेकिन आज तक नहीं मिला है। खेती करने से फॉरेस्ट वाले मना करते हैं सरकार का जमीन है बोलते हैं। इसलिए सीजन के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके जमीन दिलाने में मदद करें। सरपंच 9493807871.डीएफओ:8985229252, 9491453281
Posted on: Nov 03, 2022. Tags: ALURSITARAMRAJU AP BULTOO CHINTUR LAND PROBLEM RADIO VALASA
गांव में फॉरेस्ट विभाग वाले बिजली लगाने से मना कर रहे हैं, कृपया मदद करें
ग्राम सुकालपाडू, पंचायत ग्राम सुकालपाडू, पंचायत एडगुरपल्ली, मंडल चिंतुर जिला अलुरसीतारामराजू आंध्र प्रदेश से कवासी सुकया जी बता रहे एसडीएस संस्था है उसके संस्था के माध्यम से सोलर सुविधा उपलब्ध कराई गई थी 3 साल पहले वह भी अभी बंद हो गया है। लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। जंगल के अंदर का है इसलिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट बिजली लगाने से मना कर रहे हैं। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें ताकि गांव के लोगों को सुविधा हो। सरपंच:9493807871. अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 9492545301, DEFO 8985252952,
Posted on: Nov 03, 2022. Tags: ALURSITARAMRAJU AP BULTOO CHINTUR LIGHT PROBLEM RADIO VALASA
गांव में बिजली नहीं होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें
रवि कल्मो, ग्राम गंगामतली, पंचायत गटूमला, मंडल+जिला भद्रादि कोठागुड़ेम तेलंगाना से बता रहे हैं 26 परिवार है। जो की छत्तीसगढ़ से तेलंगाना आकर जंगल में बसे हुए हैं। वहां बिजली की बहुत समस्या है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लोग बिजली नहीं लगने दे रहे हैं और गांव में बिजली नहीं होने के कारण कई समस्या का सामना करना पड़ता है इसके लिए उन्होंने आवेदन दिए थे लेकिन फर्स्ट डिपार्ट के लोग मना कर रहे हैं। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं किए गए नंबर पर बात करके गांव में बिजली लगाने में मदद करें। तहसीलदार:9392919730, फॉरेस्ट विभाग:9440810085, संपर्क नंबर:7067248313.
Posted on: Nov 03, 2022. Tags: BHADRADI BULTOO KOTHAGUDEM LIGHT PROBLEM RADIO TELANGANA VALASA
हैंडपंप नहीं होने से नदी का गंदा पानी पीना पड़ता है, कृपया मदद करें
ग्राम कांतिनगर, पंचायत कटुमाला, मंडल लक्ष्मीदेवपल्ली, जिला भद्रादि कोठागुडेम तेलंगाना माड़वी गंगा जी बता रहे हैं उनके गांव में हैंडपंप नहीं लगा है। नदी का गंदा पानी पीते है। और गंदा पानी पीने से कई तरह की बीमारी होती है। उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं, फॉरिस्ट वाले बोर के लिए मना कर रहे हैं क्योंकि जंगल के अंदर है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। फॉरेस्ट विभाग@9440810085, dfdhari@Gmail.com
MDEO@8790774183, संपर्क नंबर@9989103594
