माँ पूजा की थाल है माँ ममता और त्याग है...देवी भजन-

ग्राम-बिहारपुर, संकुल-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकुंदलाल जयसवाल एक भजन सुना रहे हैं :
माँ पूजा की थाल है माँ ममता और त्याग है-
रहती है माँ जब तलक जलते सदा चिराग-
माँ पूजन का चाँद है, पिता सरण की धूप-
दोनों के आशीष से जीवन ले नौ रूप-
माँ थी घर में जब तलक जुड़े रहे घर द्वार-
माँ के अंचल के तले एक रहा परिवार...

Posted on: Aug 17, 2018. Tags: CHHATTISGARH MUKUNDLAL JAYASWAL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमारे वार्ड का हैण्डपम्प 4 महीने से खराब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-ताड़पतरा, थाना+पोस्ट-बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप कुमार गुर्जर बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 6 का हैण्डपम्प 4 महीने से खराब है, उसके कारण पीने के पानी की समस्या हो रही है, हैण्डपम्प में सोलर पैनल भी लगा है, लेकिन उसका एक प्लेट गिरकर टूट गया है, जिसे अस्थायी रूप से जोड़कर चलाया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने पंचायत में आवेदन किया, सचिव के पास भी बात को रखा, लेकिन उस पर कोई काम नही हो रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपम्प बनवाने में मदद करे: सचिव@9644484604, सरपंच@7610231685, PHE@9826132225. प्रदीप कुमार कुर्जर@9617620796.

Posted on: Aug 17, 2018. Tags: HANDPUMP PRADEEP KUMAR GURJAR SONG SURAJPUR CHHATTISGARH VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : वर्षा ऋतु में भोजन और सफाई पर विशेष ध्यान रखें, घर के पास पानी न जमा होने दें...

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी आज हमें बता रहे हैं कि वर्षा ऋतु का अपना अलग ही महत्व है इस मौसम में धरती हरियाली से सुशोभित होकर सभी को अन्न हेतु जल प्रदान करती है, इस मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए, घर के आस पास पानी जमा न होने पाए इसका ध्यान रखना चाहिए जमे हुए पानी से मलेरिया, डेंगू के संक्रमण का खतरा रहता है, इस मौसम में भोजन का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। चटपटा खट्टी और बासी भोजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, इसलिए इस मौसम में स्वस्थ रहने और मौसम का आनंद लेने के लिए अपने खान पान और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें | रमाकांत सोनी@9111061399.

Posted on: Aug 17, 2018. Tags: HEALTH MUNGELI CHHATTISGARH RAMAKANT SONI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

भाजी तोड़े ला आबे ओ-मोर गांव के उन्हारी मा...छत्तीसगढ़ी गीत -

थाना-सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से अजय साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
भाजी तोड़े ला आबे न मोरे गांव के उन्हारी मा-
ला-ला लल लाल लाल-सपते रबे कुआँ बारी मा-
सफेरे चिउरा बारी मा चिउरा के उन्हारी मा-
मया के गोठ गोठीयल होठ मा होठ मिला लेबो-
सपते रबे कुआँ बारी मा-चिउरा के उन्हारी मा-
भाजी तोड़े ला आबे ओ-मोर गांव के उन्हारी मा...

Posted on: Aug 16, 2018. Tags: AJAY SAHU BILASPUR CHHATTISGARH CHHATTISGARHI SONG SONG VICTIMS REGISTER

बेला फूले आधी रात की माला किसके गले डालूं...गीत

चांदनी बिहारपुर, ग्राम-नवगई, तहसील-ओड्गी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से शुभम जैसवाल एक गीत सुना रही है:
बेला फूले आधी रात की माला किसके गले डालूं-
राम गले डालूं की सीता गले डालूं-
वो तो गये बनवास की माला किसके गले डालूं-
शिव गले डालूं कि पार्वती गले डालूं-
वो तो गये कैलाश की माला किसके गले डालूं-
राधा गले डालूं की कृष्ण गले डालूं-
वो तो गये मथुरा की माला किसके डालूं...

Posted on: Aug 16, 2018. Tags: CHHATTISGARH HINDI SONG SHUBHAM JAISWAL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »