अल्ले नानो बोल्ला नानो...गोंडी गीत-

ग्राम-एर्राबोर, पंचायत-दंतालबोर, तहसील-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से आदिवासी महिलायें एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
अल्ले नानो बोल्ला नानो-
नानो नानो वै नानो-
वया कोया कोया नार्दे ईंदि चले मयोयो-
नानो नानो वै नानो-
नानो अल्ले नानो बोल्ला नानो-
वया कोया कोया नार्दे ईंदि चले मयोयो नानो नानो वै नानो...

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM GONDI MADAVI HIRESH SONG TELANGANA

जमीन पट्टा के लिये आवेदन देते हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-पोलावारम, पंचायत-वेपालागड्डा, तहसील-भूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागुडम तेलंगाना से पोडियम शिवशंकर बता रहे हैं, हम काफ़ी सालों से रह रहे हैं, लेकिन अभी तक जमीन का पट्टा नहीं मिला है, हमारे गाँव में एक एक आदमी के पास 2,3 एकड़ जमीन है, इस समस्या को लेकर अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे है, दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : तहसीलदार@9989753825. संपर्क नंबर@9951326011.

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARENDRA KUMAR PODIAM PROBLEM TELANGANA

20 साल से गाँव में बिजली नहीं है, समस्या का निराकरण नहीं हुआ...कृपया मदद करें-

ग्राम-सीतारामपुरम, तहसील-बुर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से पोज्जे मडावी बता रहे हैं, गाँव में 36 घर है, वे 20 साल से वहां जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन आज तक गाँव में बिजली नहीं है, जिसके कारण लोगों को रात में सांप-बिच्छू का भय बना रहता है, कई बार जहरीले जीव के काटने की घटना हो चुकी है, बिजली नही होने के कारण कई ऐसी समस्या आती है, तेलंगाना सरकार को सौर उर्जा बिजली के लिये अपील किये हैं, पर कोई निराकरण नहीं हो रहा है, इसलिये सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है : PO@9490157005. संपर्क नंबर@8688088244.

Posted on: Sep 21, 2019. Tags: BHADRADI KOTHGUDEM MADAVI HIRESH PROBLEM TELANGANA

सड़क बनवाने के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद कि अपील-

ग्राम-सीतारामपुरम, पंचायत-अर्जनवाडा, ब्लाक-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी कमलेश बता रहे हैं, उनके गाँव में 15 साल से सड़क नहीं बना है, बारिस के समय कीचड़ हो जाता है, गाँव में रोड बनवाने के लिये उन्होंने ITDA अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया, लेकिन कोई सुनावाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9347214757. संपर्क@8688088244.

Posted on: Sep 14, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM MADAVI HIRESH PROBLEM TELANGANA

जाति, निवास के लिए पैसे लेते हैं, लेकिन काम नहीं करते...कृपया मदद करें-

ग्राम-एर्राबोर, पंचायत-दन्तालाबोर, तहसील-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडावी मुन्ना बता रहे हैं, वे काफ़ी सालों से वहां रह रहे हैं, लेकिन जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं मिला है| गाँव में एक परिवार से सुंदर राव द्वारा 5000 पैसा लिया गया है, जाति, निवास के नाम पर लेकिन उसके बाद भी जाति, निवास नहीं दिया गया है| इसीलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर पैसा वापस दिलाने और प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करें : सुंदर राव@7995285573. संपर्क नंबर@8688088244.

Posted on: Sep 10, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM MADAVI HIRESH PROBELM TELANGANA

« View Newer Reports

View Older Reports »