पानी की समस्या के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं होती...
कमल ठाकुर, ग्राम पंचायत-करकापाल, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके स्कूल पारा में पानी की समस्या है, पारा में एक बोरिंग है उससे पानी काम आता है, नाला से पानी लाना पड़ता है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: PHE@8670541769, कलेक्टर@8488956694, संपर्क नंबर@6268746946.
Posted on: Jan 15, 2022. Tags: BASTAR CG KAMAL THAKUR LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
अब तो बड़ी भेद भई हे रथ हूँ मै ...गीत
मार्कण्डे सिंग राजनगर सेक्टर, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से एक गीत सुना रहे हैं-
सा सा नि सा गमा पा रे सा नि द पा मा ग रे सा
अब तो बड़ी भेद भई हे रथ हूँ मै ,करम करो रब्बा मार्कण्डे साई
अब तो बड़ी देर भवर झंझा लमें, आन फंसी हुं हूं हूं
भव:सागर में गए पकरों अब तो बड़ी देर भई तेरथ हूँ मैं करो रब्बा मंडे साई
अब तो बड़ी देर||
Posted on: Jan 14, 2022. Tags: ANUPPUR MARKANDE SING MP SONG
हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, निवासियों को दूर से पानी लाना पड़ता है,
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, पांडू पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शांति पोयाम बता रहे हैं कि गांव में पानी की बहुत समस्या है, पर्याप्त मात्रा में लोगों को पानी नही मिल पाता हैं, ज्यदा तर नहाने के लिए बहुत समस्या हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं, लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसके लिए वे सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: PHE@07782222224, सरपंच@9770252457, कलेक्टर@8488956694,
Posted on: Jan 14, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG HANDPUMP SHANTI POYAM WATER
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या हैं, लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम-इचनार, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समीर यादव बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 800 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| निवासी मनकूराम पोयाम का कहना है, पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jan 14, 2022. Tags: CG LOHANDIGUDA PROBLEM SAMIR YADAV WATER
गांव में पानी की समस्या है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बेगा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चमारा राम मोहरे उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| उनके पारा में एक हैण्डपंप हैं परन्तु लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल पाता है| वर्तमान में कुआँ से पानी पीते हैं| इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ इसलियें सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: 9406430857, कलेक्टर@8458956694.
