गांव में शौचालय नही बना है, शौच के लिए मैदान में जाना पड़ता है...मदद की अपील-
ग्राम-आद्वार, पंचायत-खरपड़ी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में सुकरी नाग, विजय कुमार बता रहे है की उनके गांव में शौचालय नही बना है 25 घर की जनसंख्या है, शौच के लिए उनको बाहर जाना पड़ता है, बाहर जाने से कीड़े मकोड़े का डर बना रहा है, उसके लिए उन्होनें सचिव, सरपंच के पास आवेदन किये है, लेकिन आज तक नहीं बना है| इसलिए साथी सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें: सुकरी नाग/ सम्पर्क@6264131411, रामसिंह कोराम/ सचिव@9406327695, CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Feb 28, 2020. Tags: CG KNHAIYALAL KEWAT KONDAGANW PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गांव के वार्ड क्रमांक 7 में पानी की बहुत समस्या है, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है...
ग्राम पंचायत-हथकड़ी, तहसील+जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में बली, रूपधर मांडवी, शुक्लू मांडवी, मंजूराम मांडवी बता रहे है की उनके गांव के वार्ड क्रमांक 7 में पानी की बहुत समस्या है, और 60 घर की जनसंख्या है, नदी का गंदा पानी ला कर पीना पड़ रहा ह है, इसके लिए उन्होंने सचिव, सरपंच को पुराना वाले हैण्डपम्प को सुधरने बोलने से बोलते है पैसा लगेगा, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : सम्पर्क@7803028621, सचिव@9340759708, CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Feb 28, 2020. Tags: BABULALA NETI CG KONDAGANW PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
अन्त्योष्टि सहायता योजना के लिये आवेदन किये लेकिन मदद नहीं मिली...
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे हैं उनकी माता कौसिल्या बाई का देहांत 10 दिसंबर 2019 को हुआ था, जिसमे अन्त्योष्टि सहायता देने का प्रावधान है जो परिवार में किसी सदस्य की मृत्यू के बाद मिलाता है ये सरकार की एक सहायता योजना है लेकिन ये सहायता उन्हें नहीं मिला, उन्होंने इसके लिये अधिकारियो को आवेदन दिया था लेकिन मदद नहीं मिली इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर अत्योष्टि सहायता राशी दिलाने में मदद करें: सरपंच@7454904295, सहायक सचिव@8435212063, CEO@7089599087. संपर्क नंबर@8435970620.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में किसी का शौचालय नहीं बना है लोग शौच के लिये बाहर जाते हैं...
ग्राम पंचायत-टेकापाल, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से चैतराम बता रहे हैं उनके घर में शौचालय नहीं बना है, 2019 में शौचालय बनाने के लिये मटेरियल लाया गया था लेकिन आभी तक काम शुरू नहीं हुआ है, निवासी निर्गुण और दशरथ का कहना है गाँव में किसी का शौचालय नहीं बना है लोगो को शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है इसलिये वे सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888, संपर्क नंबर / यसवंत@7974341771, दिनेश कुमार कश्यप@7828734411.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
आधार कार्ड बनवाने के लिये आवेदन देते है लेकिन काम नहीं होता...
चौक पारा, ग्राम-बोरमेल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से भगतराम बता रहे हैं वे पटेल पारा में रहते हैं उनका आधार कार्ड नहीं बना है, वे आधार कार्ड बनवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन आधार कार्ड नहीं बना है, जिसके कारण उनको सरकार की किसी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सचिव@9406327695, कलेक्टर@9425598888. संपर्क नंबर / लेखराम@8305721670.

