हैंड पंप नहीं है, पानी की समस्या है, मदद करें...
ग्राम- लसगरहा, जनपद- लवकुश नगर, जिला- छतररपुर ( मध्य प्रदेश) के राम अवतार लोधी की समस्या।
ग्राम लसगरहा के निवासी राम अवतार लोधी के घर के पास हैंड पंप लगाना अत्यंत जरुरी है| उनके घर के पास 10-15 मकान के लोग निवास करते है| इन मकान में रहने वाले लोगो को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है| गर्मी के दिनों लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं इनकी मदद करें|
DM 7587968200 मुख्यमंत्री 9880022033, संपर्क करे साधु सिंह@ 8719095669.
Posted on: May 14, 2019. Tags: CHHATARPUR HAND PUMP MP RAM AVATAR LODHI SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
स्वास्थ्य स्वर : प्याज खाने से होने वाले लाभ-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी प्याज खाने से होने वाले फायदे को बता रहे हैं| प्याज ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है| दमा की बीमारी, त्वचा के लिये, खून की कमी को दूर करने, केंसर बीमारी, मुह को स्वास्थ्य रखने, हड्डी के लिये लाभदायक है| साथ ही गर्मी से बचने के लिये भी इसका उपयोग होता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 13, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : टमाटर खाने के फायदे-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी टमाटर खाने के लाभ बता रहे हैं | टमाटर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है| शुगर को नियंत्रित करता है| त्वचा को स्वास्थ्य रखता है| हृदय संबंधी समस्या, पाचन क्रिया, आँखों की रोशनी बढ़ाने, खून में वृद्धि अदि के लिये उपयोगी है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 13, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कान से संबंधित रोगों का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कान से संबंधित रोगों का घरेलू उपचार बता रहे हैं| काली मुसली 10 ग्राम, पानी 2 कप, तेल 50 ग्राम इकठ्ठा कर लें| काली मुसली को 2 कप पानी में उबालें| जब वह काढ़ा बन जाये, तब 50 ग्राम तेल डालकर उसको उबालें| जब सभी जल जाये, तो ठण्डा कर सीसी में रख लें| 2-2 बूंद कान में सुबह-शाम डालने से कान संबंधी समस्या में आराम मिल सकता है| कान को रुई से साफ़ करें| किसी नुकसान होने वाली चीज का उपयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 13, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जीवन में स्वास्थ्य रहने के सामान्य तरीके-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्वास्थ्य रहने के उपाय बता रहे हैं| जीवन के स्वास्थ्य रहने के लिये| नियमित समय पर सोना, जागना, व्यायाम आदि करना चाहिये| संतुलित भोजन करना चाहिये| स्वास्थ्य खराब होने पर चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही दवा लें| जांच कराने के बाद बीमारी का पता चल जाता है| उसी के हिसाब से वैद्य या डॉक्टर से दवा ले सकते हैं| घरेलू उपचार करने का प्रयास करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
