गाँव में सारे नल ख़राब है आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-देवगांव, पोस्ट-बंडापाल, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर सलाम बता रहे हैं देवगांव में 5 नल है और सभी ख़राब है गाँव में 150 घर हैं जो पानी की समस्या से परेशान है, नल ख़राब हुये 5 माह हो चुके हैं, आमापारा में 1 नल, 1 नल टेकापारा, 1 नल बड़ेपारा, स्कूल पारा में 2 नल, छिन्दपारा में 1 नल है, निवासियों ने कई बार इस संबंध में आवेदन किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : पीलाराम नेताम / मकैनिक@6265382830, PHE@7746013200, सरपंच@7587451852. सचिव@9407797347. संपर्क नंबर@8305463096.
Posted on: Mar 08, 2020. Tags: CG JAGESHWAR SALAM KANKER PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
शराब पीने वालो से परेशान महिलाओं ने शौपा ज्ञापन...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं उसके आदिवासी क्षेत्र के जलेकला मुढ़ीनार गाँव कच्ची शराब के गोरख धंधे के लिये प्रसिद्ध है, जिससे लोग परेशान हैं, इसके विरोध में महिलायें पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौपने के लिये आई है, उनका कहना है कि वे शराब पीने वालो से परेशान हैं इसलिये वे उनके खिलाफ कारवाही कराने के लिये ज्ञापन दे रही हैं, जिससे ऐसे लोगो पर कारवाही हो, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर इस संबंध में कारवाही कराने में मदद करें : SDM@9425584600,
Posted on: Mar 07, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI PROBLEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया सरकारी सुविधा नहीं मिल पाती...
ग्राम पंचायत-मुंगवाल, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण कोर्राम बता रहे हैं वे बड़ानार गाँव से हैं उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है, राशन कार्ड निरस्त होने पर उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया था 5 दिन में कार्ड बन जायेगा जानकारी मिली थी लेकिन आज तक नहीं बना है, राशन कार्ड नहीं होने से उन्हें समस्या होती है राशन नहीं मिल पाता, स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड की समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / सूरतउ मानिकपुरी@8815792756. सचिव@9111756928, CEO@7245497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Mar 06, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
विकलांग पेंशन के लिये आवेदन करते हैं अधिकारी ध्यान नहीं देते...
ग्राम पंचायत-आदनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से गनपति पिता गुदरुराम कोर्राम जो एक हांथ से विकलांग है उनके पिता ने कई बार उसके पेंशन के लिये आवेदन किया कागजात जमा किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, गणपति की उम्र 16 साल है 8 वी कक्षा तक पढाई की है उन्हें छात्रवृत्ती नहीं मिलती है जिससे आगे पढाई नहीं कर पा रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर / जयनदास बघेल@9691182272. सचिव@9111193351, CEO@7245497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Mar 06, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
सड़क निर्माण में काम किये थे बाकि पैसा आज तक नहीं मिला...
ग्राम-हासेल, पंचायत-हाथकली, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से हेमराज ठाकुर बता रहे हैं कि उन्होंने 2018-19 में सड़क निर्माण में काम किया जिसका पैसा उन्हें नहीं मिला है, उन्होंने रोड निर्माण में मुरुम ढुलाई का काम किया था, 4000 रुपये मिला है बाकि पैसा नहीं मिला है ठेकेदार के पास जाने पर वह गुमराह कर रहा है पैसे नहीं दे रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7879265153. ठेकेदार@9981894552, सचिव@9340759708, CEO@7245497636, कलेक्टर@9425598888.



